फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stray Dogs Attack five-Year-Old Daughter of School Teacher in Meerut, Civic Body Faces Criticism

Meerut: आवारा कुत्तों का कहर, शिक्षक की 5 साल की बेटी पर हमला, नगर निगम की लापरवाही पर उठे सवाल

Thu, 08 Jan 2026 03:43 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 08 Jan 2026 03:43 PM IST
सार

मेरठ के पल्लवपुरम फेज-2 में आवारा कुत्तों ने शिक्षक की 5 साल की बेटी पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई। घटना के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
Stray Dogs Attack five-Year-Old Daughter of School Teacher in Meerut, Civic Body Faces Criticism
बच्ची को कुत्ते ने काटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के पल्लवपुरम फेज-2 इलाके में आवारा कुत्तों के हमले की एक गंभीर घटना सामने आई है। एस-157 निवासी अक्षय जैन, जो एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं, की पांच वर्षीय बेटी तश्वी जैन पर गुरुवार को दो आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। घटना के समय मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।

विज्ञापन


खेलते समय अचानक झपटे कुत्ते
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक दो आवारा कुत्ते बच्ची पर झपट पड़े और उसे कई जगह से नोच लिया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े और कुत्तों को भगाया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपराधी बेखौफ: सरधना में महिला पर हमला-बेटी के अपहरण का प्रयास, पुलिस की 5 टीमें अलर्ट, SSP ने कही ये बात  

नगर निगम पर लापरवाही के आरोप
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पल्लवपुरम फेज-2 में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस संबंध में नगर निगम से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि निगम केवल आश्वासन देकर मामले को टाल देता है।

कॉलोनीवासियों की चेतावनी
कॉलोनी निवासी पूरन सिंह, जगजीत कौर, गुरशरण सिंह, अमरजीत कौर, लाल बाबू, गुरदेव सिंह, परमिंदर कौर, अभिचल, सुखप्रीत सिंह और मनप्रीत ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।

सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि खतरनाक आवारा कुत्तों को रिहायशी इलाकों से हटाकर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed