{"_id":"5cd2908bbdec2207167ecae0","slug":"stray-bull-terror-in-bijnor-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: आवारा सांड के हमले से व्यक्ति घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: आवारा सांड के हमले से व्यक्ति घायल, हालत गंभीर
Wed, 08 May 2019 01:47 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 08 May 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
सांड को भगाती पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
यूपी के बिजनौर में आवारा घूम रहे सांड के आतंक से लोग परेशान है। बुधवार को सांड ने सड़क पर जा रहे व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार धामपुर गांव भूतपुरी निवासी एक व्यक्ति पर आवारा घूम रहे सांड ने हमला कर दिया। अन्य लोगों द्वारा सांड को भगाए जाने पर उसने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। जैसे-तैसे लोगों ने उसे वहां से भगाया और घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बताया गया कि घायल व्यक्ति की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आवारा सांड पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/