{"_id":"5f6f9bb18ebc3e9b88174f1e","slug":"stop-power-theft-cut-off-connections-of-defaulters-arvind-kumar-city-news-mrt5032720178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी रोके और बकायेदारों के काटों कनेक्शन: अरविंद कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी रोके और बकायेदारों के काटों कनेक्शन: अरविंद कुमार
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकें, बकायेदारों के कनेक्शन काटें : अरविंद कुमार
मेरठ। यूपीपीसीएल के चेयरमैन अरविंद कुमार ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीवीवीएनएल की समीक्षा की। उन्होंने सर्वाधिक बिजली चोरी वाले बिजलीघरों को रेड जोन से ग्रीन जोन में लाने और बकायेदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।
चेयरमैन ने कहा कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति तभी संभव होगी जब लाइनलॉस 15 फीसदी से नीचे आएंगे। उन्होंने एक लाख से ज्यादा के बकायेदारों के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। कहा कि जो कनेक्शन बकाये में कट गए हैं उन्हें मौके पर जाकर देखें कि उपभोक्ता अब कहां से बिजली चला रहा है। यदि वह चोरी से बिजली उपयोग कर रहा है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। चेयरमैन ने कम राजस्व वसूली और थ्रू रेट कम होने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके अतिरिक्त सभी अधिकारियों को व्यक्तिगत जानकारी ईआरपी सिस्टम पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए।
जिलेवार होगा पीवीवीएनएल का ट्वीटर हैंडल
यूपीपीसीएल के चेयरमैन अरविंद कुमार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विभागीय ट्वीटर हैंडल को जिलेवार बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि इससे उपभोक्ताओं को शिकायत करने में आसानी होगी। आदेश का पालन करते हुए अधिकारियों ने मेरठ के उपभोक्ताओं के लिए एट पीवीवीएनएल मेरठ नाम से ट्वीटर हैंडल बना दिया है।
विज्ञापन
बिजली चोरी वाले तीन बिजलीघरों का किया निरीक्षण
शनिवार शाम को अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह ने यूनिवर्सिटी रोड, के ब्लॉक शास्त्रीनगर और जागृति विहार बिजलीघर का निरीक्षण किया। ये सभी बिजली चोरी के चलते रेड जोन में शामिल हैं। यूपीपीसीएल चेयरमैन की हिदायत के बाद एके सिंह ने तीनों बिजलीघरों का निरीक्षण कर रिकार्ड चेक किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बिजली चोरी की वजह जानी। सिंह ने कहा कि हर हाल में इन बिजलीघरों को रेड जोन से ग्रीन जोन में लाना है। इसके लिए लगातार रेड डाली जाए और बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएं।