{"_id":"5a0b42424f1c1b71548bcf7a","slug":"stop-electricity-theft-and-increase-income","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चोरी रोकें और बढ़ाएं राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत चोरी रोकें और बढ़ाएं राजस्व
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजली चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने के संबंध में प्रमुख सचिव ऊर्जा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर अधिकारियों की क्लास ली। साथ ही सभी को राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार ने कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीवीवीएनएल एमडी पवन कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल उपलब्ध कराकर राजस्व वसूली बढ़ाई जाए। बिजली चोरी रोकने के साथ ही देहात में बिजली मीटर लगाए जाएं। उन्होंने विद्युत वितरण खंड प्रथम एवं द्वितीय बड़ौत में राजस्व वसूली सहित अन्य में कार्य संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई। इसके अलावा सभी क्षेत्रों में कलेक्शन वैन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निदेशक वित्त पीके अग्रवाल, निदेशक यतीश वत्स, वाणिज्य निदेशक अरविंद राजवेदी, राजकुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन