फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF alert about online police examination, cyber criminal on target

ऑनलाइन पुलिस परीक्षा को लेकर STF अलर्ट, निशाने पर साइबर अपराधी

Sun, 01 Apr 2018 11:37 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, गजेंद्र चौधरी, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, गजेंद्र चौधरी, मेरठ Updated Sun, 01 Apr 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
STF alert about online police examination, cyber criminal on target
फाइल फोटो

मेरठ में ऑनलाइन परीक्षाओं में सेंधमारी होने से सरकारी सिस्टम पर बड़ा सवाल उठ रहा है। आगामी 23 अप्रैल होने वाली ऑनलाइन पुलिस परीक्षा को लेकर पुलिस व एसटीएफ अलर्ट पर हैं। साइबर क्रिमिनलों का नेटवर्क तोड़ने के लिए मुखबिर तंत्र एक्टिव किया गया है। एसएससी परीक्षा में निजी कंपनी और परीक्षा केंद्रों में सेंधमारी का भंडाफोड़ होने से शासन तक खलबली मची है। इसको देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा की निगरानी में पुलिस व एसटीएफ के साथ कई एजेंसियों को लगाया गया है। 

विज्ञापन


ऐसे करते परीक्षा में सेंधमारी 
पुलिस भर्ती परीक्षा, एसएससी समेत कई परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने के लिए सरकार प्राइवेट कंपनी को ठेका देती है। एसएससी और पुलिस परीक्षा कराने का ठेका अलग-अलग साफ्टवेयर कंपनी के पास है। कंपनी परीक्षा सेंटरों के लॉगिन व पासवर्ड अलग-अलग देती है। साइबर क्रिमिनल कंपनी के कर्मचारियों से सेटिंग करते हैं। लॉगिन व पासवर्ड लेकर सेंटरों से संपर्क करते है। ऑनलाइन नकल कराने की एवज में परीक्षार्थियों से मोटा पैसा लेते हैं।
विज्ञापन


यूपी में बड़ा नेटवर्क फैला 
साइबर अपराधियों का पश्चिम समेत यूपी में नेटवर्क फैला है। परीक्षा कराने वाली कंपनी और परीक्षा केंद्रों पर उनकी जबरदस्त पकड़ है। कई परीक्षा केंद्रों को आरोपी अपने अनुसार निर्धारित कराते हैं। ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने के लिए इस गिरोह के सदस्यों का अलग-अलग रोल होता है। गिरोह के सदस्य कोचिंग सेंटर खोलकर भी परीक्षार्थियों से संपर्क करते हैं। ऐसे में पुलिस और एसटीएफ की नजर साइबर अपराधियों के साथ ऐसे कोचिंग सेंटरों पर है जो युवाओं को सौ फीसदी सफलता के झांसे में ले रहे हैं। हाल ही एसएससी परीक्षा में नकल का पर्दाफाश होने पर सरकार गंभीर हुई है। अब 23 अप्रैल को होने वाली यूपी पुलिस की ऑनलाइन परीक्षा से पहले ऐसे साइबर अपराधियों ने जाल फैलाना शुरू कर दिया गया है। जिन पर पुलिस और एसटीएफ की नजर है। ऐसे साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए सर्विलांस और मुखबिर तंत्र बड़ा सहारा है, जिसे एक्टिव कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: खाकी को दागदार करने वाले दो ASI सस्पेंड, मिलकर की थी ये खतरनाक प्लानिंग

कड़ी निगरानी रहेगी

STF alert about online police examination, cyber criminal on target
एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार

एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार के अनुसार ऑनलाइन परीक्षाओं में पुलिस और एसटीएफ की निगरानी रहेगी। सभी जोन के कप्तानों को साइबर अपराधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एसटीएफ के एसपी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि साइबर अपराधियों का नेटवर्क तोड़ने में एसटीएफ लगी है। एमबीबीएस व एसएससी ऑनलाइन परीक्षा में नकल का भंडाफोड़ किया है। अब पुलिस परीक्षा पर भी निगरानी रहेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed