फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   State Women's Commission's Vice President Sushma Singh inspected the old age home in Shamli

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने किया वृद्ध आश्रम का निरीक्षण, सामने आया ये 'खेल'

Sat, 01 Jun 2019 07:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 01 Jun 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
State Women's Commission's Vice President Sushma Singh inspected the old age home in Shamli
उप्र महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह - फोटो : अमर उजाला

उप्र महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने आवासीय वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रम में अनियमितताएं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में वृद्ध आश्रम में यह बात सामने आई है कि यहां सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि आश्रम की संचालिका और भंडार गृह प्रभारी को बदले जाने की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

विज्ञापन


शामली में शनिवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय वृद्ध आश्रम में आश्रम की साफ-सफाई, शौचालय और रसोई आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


वहीं निरीक्षण के बाद बनत में पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सुषमा सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में वृद्ध आश्रमों को एनजीओ द्वारा संचालित किया जा रहा है। शासन की तरफ से समाज कल्याण विभाग के माध्यम से बजट जारी किया जाता है। शासन द्वारा जो बजट आश्रम पर खर्च किया जा रहा है, उस हिसाब से वृद्धजनों को सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। शामली के आश्रम की बात करें तो यहां पर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। पिछले साल निरीक्षण के दौरान आश्रम संचालकों को सुधार करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। वृद्धजनों ने समय पर खाना और उपचार में सुधार होना बताया। अन्य व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि साफ-सफाई अच्छी नहीं मिली। दो टॉयलेट मिले, जिनमें से एक पर ताला लगा मिला। आश्रम के बाहर स्थित शौचालय को अंदर बनाने को कहा गया था। शौचालय में लगी सीढ़ी के स्थान पर रैंप बनाने को कहा गया था, लेकिन कोई सुधार नहीं किया गया। वृद्धजनों के लिए व्हील चेयर की कोई व्यवस्था नहीं मिली। आश्रम का रजिस्टर की जांच की गई तो वृद्धजनों की संख्या 60 मिली। जबकि पिछले महीने 65 और उससे पहले महीने में 70 दर्ज है। इस तरह की अनियमितताएं सामने आने पर वे इस निर्णय पर पहुंची है कि जब तक आश्रम की संचालिका कोमल और भंडार गृह प्रभारी गीता को बदला नहीं जाएगा, तब तक यहां की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इन दोनों महिलाओं को यहां से हटाने की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

वृद्ध आश्रम का कार्यक्रम लीक होने की आशंका जताई
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि आश्रम की हकीकत जानने के लिए निरीक्षण कार्यक्रम को गोपनीय रखा। यहां तक कि उन्होंने सरकारी कार्यक्रम में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर पहुंचना बताया था। वह पहले सिल्वर बेल्स स्कूल में पहुंची और वहां से सीधे वृद्ध आश्रम में पहुंची। वहां पर पहले से ही गुलदस्ते और पानी आदि की व्यवस्था मिली। इन व्यवस्थाओं को देखकर उन्हें लग रहा है कि उनके आने की सूचना आश्रम में पहले पहुंच गई थी। ये भी हो सकता है कि दिखाने के लिए वृद्ध जनों को कुछ समय के लिए बुलाया गया हो वे इन सबको चेक कराएंगी।

समाज कल्याण विभाग की मिलीभगत होने का जताया अंदेशा
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि उन्हें इसमें समाज कल्याण विभाग की मिलीभगत का भी अंदेशा है। पिछले साल के निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग को जो अधिकारी पहुंचा था, वही अधिकारी आज मिला है। जिला समाज कल्याण अधिकारी उस दिन भी छुट्टी पर थे और आज फिर उन्हें छुट्टी पर होना बताया। इस तरह से वे कैसी ड्यूटी कर रहे हैं। अभी तक उनसे आमना-सामना नहीं हुआ है। इन सब बातों की जांच कराई जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed