फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   State minister will inspect Major Dhyanchand Sports University today

राज्यमंत्री आज करेंगे मेजर ध्यानचंद खेल विवि का निरीक्षण

Fri, 25 Jul 2025 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
State minister will inspect Major Dhyanchand Sports University today
सरधना। सलावा गांव में बन रहे मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण आज शुक्रवार को सुबह 10 बजे प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव करेंगे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री विश्वविद्यालय परिसर का भौतिक निरीक्षण करने के बाद सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में स्थित कैंप कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी दिपांशु प्रमोटर एंड बिल्डर्स के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक के दौरान राज्यमंत्री अब तक हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी लेंगे और आगामी निर्माण लक्ष्यों के संबंध में दिशा-निर्देश देंगे। कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री दोपहर करीब 12 बजे सलावा से रवाना हो जाएंगे। मई में भी राज्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया था। उस समय अधिकारियों ने अगस्त तक शेष कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था। प्रदेश सरकार इस परियोजना को उच्च प्राथमिकता दे रही है और समय-समय पर इसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed