फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   State Energy, Additional Resources and District In-charge Minister Shrikant Sharma reached Meerut today

मेरठ: अधूरे कार्य देख भड़के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, बोले- निरीक्षण करने नहीं जाते अधिकारी, गाड़ियों में लगावाएं जीपीएस

Thu, 09 Sep 2021 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 09 Sep 2021 12:04 PM IST
सार

प्रदेश के ऊर्जा और जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा सबसे पहले जिले के विकास भवन सभागार पहुंचे। यहां बैठक में उन्होंने कहा कि ये अधिकारी निरीक्षण के लिए कहीं नहीं जाते हैं, उन्होंने सभी अधिकारियों की गाड़ियों में जीपीएस लगवाने के भी निर्देश दिए। 

विज्ञापन
State Energy, Additional Resources and District In-charge Minister Shrikant Sharma reached Meerut today
ऊर्जा और जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के ऊर्जा, अतिरिक्त स्रोत और जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा आज मेरठ पहुंचे। वह दोपहर 12 बजे विकास भवन सभागार पहुंचे। राज्यमंत्री यहां जिला योजना समिति की बैठक लेंगे। भाजपा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उर्जा मंत्री जिलाधिकारी समेत योजना अधिकारियों पर खूब बिफरे। उन्होंने अधिकारियों को उचित रूप से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने अधिकारियों से योजना कार्यों से संबंधित सवाल किए जिस पर कई अधिकारी गोल हो गए। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी निरीक्षण के लिए कहीं नहीं जाते हैं, उन्होंने सभी अधिकारियों की गाड़ियों में जीपीएस लगवाने के भी निर्देश दिए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: प्रेम-प्रसंग के शक में सौतेले भाई ने बहन को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


प्रदेश के ऊर्जा और जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा सबसे पहले जिले के विकास भवन सभागार पहुंचे। यहां बैठक से पहले मुख्य विकास अधिकारी कक्ष में अधिकारियों के साथ वह गोपनीय बैठक की। इसके बाद वह जिला योजना समिति की बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना समीति की बैठक के दौरान उर्जा मंत्री ने अधिकारियों पर कार्य को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने बैठक में मौजूद जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव पर नाराजगी जताते हुए उन्हें सही रूप से कार्य करने की हिदायत दी।

दरअसल, जिला पंचायत अधिकारी ने बैठक में बताया कि उन्होंने शहर में बुखार के प्रकोप के बावजूद एक भी गांव का दौरा नही किया और न ही एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। मंत्री ने रेनू श्रीवास्तव से सख्त लहजे में कहा कि केवल कागजों में कार्य नहीं चलेगा।

अधूरे आंकड़े देखकर कई अधिकारियो से नाराज हुए प्रभारी मंत्री 
क्षेत्रों में निरीक्षण करने की आप लोगों को आदत नहीं है सभी अधिकारियों के वाहनों में जीपीएस लगाइए सुनिश्चित कीजिए कि अधिकारी क्षेत्रों में जाकर योजनाओं का भौतिक सत्यापन करें। आप लोग मुख्यालय पर पड़े रहते हो। यह निर्देश जिला योजना समिति बैठक की अध्यक्षता करने आए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जिलाधिकारी के बालाजी को दिए।

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव से कई प्रश्न पूछे। उन्होंने पूछा कि आपने कितने गांवों का दौरा किया। इस पर जवाब नही दे सकी। मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी गांवों में होने वाले जलभराव सहित अन्य रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं, डीआरडीए पीडी मोतीलाल व्यास से पूछा कि जब ग्रामीण आवास की किश्त देते हो तो क्या भौतिक सत्यापन करते हो। इस पर वह भी कुछ जवाब नही दे पाए।

यह भी पढ़ें: एक विवाह ऐसा भी: थाने में निकाह, सलाखों के पीछे से दूल्हा बोला ‘कबूल है’, आज दर्ज होंगे युवती के बयान 

इसके बाद राज्यमंत्री पीडीडीआरडीए पर भी भड़क गए। दरअसल, पीडीडीआरडीए अधिकारियों ने ग्रामीण इलाकों में बन रहे मकानों का भौतिक सत्यापन नहीं किया। उन्होंने जिलाधिकारी के बालाजी से कहा कि आप लोग मुख्यालय नहीं छोड़ते हो, यहीं पर पड़े रहते हो। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों के वाहनों में जीपीएस लगवाए जाएं ताकि पता चल सके कि ये भौतिक सत्यापन के लिए जाते हैं या फिर नहीं। 

आपके कैंपस की सड़क ही खराब
जिलाधिकारी के.बालाजी से कहा कि आपके कैंपस की सड़क ही खराब है। इसे आप किससे बनवाते हो और अंतिम बार कब बनी थी। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी विभाग से बनवा देते है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण जल्द कराया जाए। वहीं, उन्होंने लोक निर्माण विभाग से 15 सितंबर से सभी सड़को को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed