{"_id":"61397abe31b3222f1e1a5712","slug":"step-brother-shots-his-sister-in-doubt-of-having-love-affairs-in-sardhana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: प्रेम-प्रसंग के शक में सौतेले भाई ने बहन को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: प्रेम-प्रसंग के शक में सौतेले भाई ने बहन को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Thu, 09 Sep 2021 08:38 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 09 Sep 2021 08:38 AM IST
सार
आरोपी सलीम को अपनी सौतेली बहन सिमरन पर प्रेम-प्रसंग के मामले में शक था। इसी चक्कर में उसने सिमरन को गोली मार दी। फिलहाल पुलिस ने सलीम को हिरासत में ले लिया है और सिमरन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना में 23 वर्षीय एक युवती को उसके सौतेले भाई द्वारा गोली मारे जाने की घटना सामने आई है। घटना बुधवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक जांच टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार समरीन (22 वर्ष) पुत्री सलीम निवासी श्याम नगर मेरठ, सरधना के मोहल्ला इस्लामाबाद में अपने ननिहाल में अपने नाना यामीन पुत्र मंगता के यहां आई हुई थी।
विज्ञापन
बताया गया कि समरीन की मां सन्नो की पहली शादी आरिफ के साथ हुई थी, लेकिन आरिफ के साथ उसकी अनबन हो गई, जिसके बाद वह श्यामनगर निवासी सलीम के साथ ही रहती है।
विज्ञापन
समरीन का एक भाई आरिश भी इस्लामाबाद में अपने ननिहाल में रहता है। बुधवार को देर रात आरिश के द्वारा अपनी बहन समरीन को गोली मार दी गई। वह सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
आनन-फानन में परिजनों ने उसे मेरठ जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर मौके पुलिस ने और इस को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।