फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Staged 'Adult' on the platform of school in the name of culture

संस्कृति के नाम पर स्कूल के मंच पर करा दिया ‘एडल्ट’ नाटक

Tue, 31 Oct 2017 12:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 31 Oct 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
Staged 'Adult' on the platform of school in the name of culture
नाटक ‘दोहरी जिंदगी’ में आपत्तिजनक दृश्य दिखाये

मेरठ शहर में रंगमंच, कला और संस्कृति का सकारात्मक आगाज करने के नाम पर आपत्तिजनक दृश्य प्रदर्शित किये गये। आयोजकों ने नामी स्कूल को धोखे में रखकर उसके मंच पर रविवार को ये आयोजन किया। नाटक के दौरान दर्शकों से भरे हाल में मंच पर दो महिलाओं के बीच टॉपलेस और लिपलॉक सीन प्रदर्शित किये गये। मंचन को देखकर हाल में बैठे शहर के नामी लोग असहज होते रहे। जब इस तरह का मंचन जारी रहा तो दर्शक बाहर निकलने शुरू हो गये। इस मामले में एसपी सिटी ने सिविल लाइन पुलिस को जांच के आदेश दे दिये हैं।

विज्ञापन


नाटक ‘दोहरी जिंदगी’ में आपत्तिजनक दृश्य दिखाये  
समलैंगिक महिलाओं की जिंदगी पर आधारित नाटक ‘दोहरी जिंदगी’ के इस मंचन के लिए कांग्रेस नेता रिकिन अहलूवालिया की पत्नी स्वाति अहलूवालिया ने सेंट थॉमस स्कूल इंग्लिश मीडियम का हॉल लिया था। पद्मश्री विजयदान देहता (राजस्थानी लेखक) का नाटक दोहरी जिंदगी प्रारंभ से ही आलोचना और विवाद में ही रहा है। कथानक दो महिलाओं की जिंदगी पर घूमता है। जो एक दूसरे से प्रेम करती हैं। सांस्कृतिक मील का पत्थर नाम देकर इस इस नाटिका का मंचन हुआ। नाटक में कई वरिष्ठ चिकित्सक व उद्यमी भी उपस्थित थे। आपत्तिजनक दृश्यों को देखकर दर्शक असहज हो गये और बाहर निकलने लगे। कुछ दर्शकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हमें नाटक की थीम नहीं बताई गई थी। केवल आमंत्रण था।

विज्ञापन

पुलिस को जांच के आदेश

Staged 'Adult' on the platform of school in the name of culture
एसपी सिटी मानसिंह चौहान

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। कार्यक्रम में महिला कलाकारों को टॉपलेस किया जाना गंभीर मामला है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए कोई सूचना दी या नहीं इसकी जांच कराई जा रही है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन को जांच के निर्देश दिए हैं। आरोपियों पर कार्रवाई होगी। 

अब नहीं मिलेगा सेंट थॉमस स्कूल का हॉल
स्कूल की प्रिंसिपल ए.डीन ने कहा कि स्कूल को बदनाम करने की साजिश के तहत यह आयोजन हुआ है। आगे ऐसा रिस्क हम नहीं ले सकते। मिशनरी स्कूल के परिसर में इस तरह की प्रस्तुति न कभी हुई है और न होने देंगे। हम स्कूल चलाते हैं जो सरस्वती का मंदिर है, छात्र विद्या ग्रहण करते हैं। हॉल विश्वास पर दिया था। हमे यह अंदाजा नहीं था कि इस तरह की प्रस्तुति दी जाएगी। अब स्कूल का हॉल किसी भी आयोजन के लिए नहीं दिया जाएगा। ऐसा नाटक रंगकर्म के नाम पर होना बहुत शर्मनाक और असहनीय है। हम आयोजकों से इस बाबत पूछेंगे कि धोखे में क्यों रखा।

दिल्ली में देखा था नाटक

Staged 'Adult' on the platform of school in the name of culture
मंच पर करा दिया ‘एडल्ट’ मंचन

आयोजक स्वाति अहलूवालिया ने बताया कि दिल्ली में यह नाटक देखा था। मुझे इतना पसंद आया कि इसे मेरठ में कराने की योजना बनाई। मेरठ के कई लोग जो कला से जुड़े हैं या जुड़े रहे हैं उनसे मिलकर यह आयोजन किया। मेरठ में किस्म किस्म के नाटक होने चाहिए। हर किसी को पसंद आए ऐसा शो होना जरूरी तो नहीं। 

पहले ही बता दिया था
आयोजक रिकिन अहलूवालिया ने कहा कि हर फिल्म व कहानी पर लोगों की अपनी राय होती है। हमने पहले ही टिकट में बताया था कि नाटक में 16 साल से कम आयु के लोग न आएं। नाटक एडल्ट के लिए है यह भी बताया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed