फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   St. Mark's School became the champion by defeating Elite Academy.

Meerut News: एलईट अकादमी को हराकर सेंट मार्क स्कूल बना चैंपियन

Thu, 27 Aug 2026 06:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 27 Aug 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
St. Mark's School became the champion by defeating Elite Academy.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स के तत्वावधान में चल रहे तृतीय इंटर स्कूल वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आरएसए ग्राउंड कुंडा, परतापुर में खेला गया।
पहले मुकाबले में दीवान स्कूल और एलईट अकादमी मेरठ की टीमें आमने-सामने रहीं। संस्थापक सागर कश्यप ने टॉस कराकर मुकाबले की शुरुआत कराई। एलईट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला सेंट मार्क स्कूल और एलईट अकादमी के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंत में सेंट मार्क स्कूल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तृतीय इंटर स्कूल वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स प्रतियोगिता-2026 का खिताब अपने नाम किया।मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं कोच केके शर्मा ने खिलाड़ियों को खेल की तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी और उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन के साथ खेलते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान जीशान मोहम्मद, संस्कृति अध्यक्ष उषा राणा, वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स के अध्यक्ष सागर कश्यप, महासचिव लक्ष्मीकांत शर्मा, विकास कसाना, अंपायर नितिन चौधरी, सुमित चौहान, राजकुमार घोष, आस्था, रोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed