Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   St. Charles Inter College, Jabalpur, shines; clinches the championship in the senior category.

Meerut News: जबलपुर में सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज का परचम, सीनियर वर्ग की चैंपियनशिप पर किया कब्जा

Tue, 17 Nov 2026 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
St. Charles Inter College, Jabalpur, shines; clinches the championship in the senior category.
सरधना। संस्कारधानी खेल उत्सव में सीनियर वर्ग की चैंपियनशिप जीतने वाले सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज क
- 1500 और 800 मीटर दौड़ समेत रिले रेस में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विद्यालय में खुशी का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित संस्कारधानी खेल उत्सव में सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विभिन्न प्रदेशों के विद्यालयों के बीच हुई प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम ने सीनियर वर्ग की चैंपियनशिप जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
जबलपुर के रांझी स्थित सेंट गैब्रियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज के हिमांशु, मोहित, वासु और सोम ने एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने 1500 मीटर, 800 मीटर दौड़ और रिले रेस सहित अन्य प्रतियोगिताओं में शानदार खेल दिखाया। उनके बेहतर प्रदर्शन के दम पर विद्यालय की टीम सीनियर वर्ग में चैंपियन बनी। प्रधानाचार्य विनय त्यागी, मैनेजर रेवरेंड ब्रदर चार्क और उपप्रधानाचार्य ब्रदर राकेश ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम मैनेजर एवं कोच खेल शिक्षक जॉर्ज स्टीफन के मार्गदर्शन की भी सराहना की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विनय त्यागी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed