फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP started investigation after SP MLA Atul Pradhan posted about Inspector death using his facebook ID

UP: सपा विधायक की आईडी से दरोगा की मौत की पोस्ट डालने पर बैठी जांच, लखनऊ तक मचा हड़कंप, SSP ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 24 Jan 2024 01:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Jan 2024 01:30 PM IST
सार

Meerut News : सपा विधायक अतुल प्रधान की फेसबुक आईडी से दरोगा की मौत की पोस्ट डालने पर जांच बैठ गई है। इस सूचना से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने साइबर सेल से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
SSP started investigation after SP MLA Atul Pradhan posted about Inspector death using his facebook ID
दरोगा को गोली मारने का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए दरोगा मुन्नेश सिंह का गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, सपा विधायक अतुल प्रधान ने बुधवार सुबह अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डाली, जिसमें लिखा गया कि दरोगा के निधन होने का दु:खद समाचार मिला है। वहीं, उनकी इस फेसबुक पोस्ट से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया के माध्यम से मामला लखनऊ तक भी पहुंच गया।

विज्ञापन


एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने साइबर सेल से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही कहा कि विधायक अतुल प्रधान से जवाब मांगा जाएगा।

बताया गया कि विधायक अतुल प्रधान की फेसबुक आईडी से दरोगा की मौत की खबर चलाए जाने के बाद कंकरखेड़ा थाने में पुलिसकर्मी एकत्र हो गए। सूचना से लखनऊ तक हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मैक्स अस्पताल से मुन्नेश सिंह का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो हॉस्पिटल कैंपस में घूम रहे हैं। अस्पताल में उनके साथ सीओ दौराला और परिवार के लोग मौजूद हैं। कंकरखेड़ा में सेंट्रो लूटने के बाद बदमाशों ने चौकी इंचार्ज मुन्नेश को सीने में गोली मारी थी। पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। घटना के 48 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली

विज्ञापन

विधायक अतुल प्रधान ने फेसबुक पर ये लिखा...
विधायक अतुल प्रधान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि कंकरखेड़ा थाना स्थित हाईवे पर कल सुबह (मंगलवार) को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हुए चौकी इंचार्ज मन्नेश गुर्जर का आज सुबह निधन होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और हम सबको इस असहनीय पीड़ा को सहने करने की हिम्मत दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed