फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP front row women, said punish the killers

SSP के सामने फूट-फूटकर रोई महिलाएं, कहा- हमें इंसाफ चाहिए

Sun, 10 Dec 2017 01:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 10 Dec 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
SSP front row women, said punish the killers
एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

हत्या की रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित परिवार ने कचहरी में जमकर हंगामा किया। पीड़ित महिलाएं एसएसपी मंजिल सैनी के सामने फूट-फूटकर रोई। उन्होंने एसएसपी से रोते हुए कहा कि हत्यारों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। इसस दौरान परिजनों ने टीपीनगर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देकर मामला शांत किया।

विज्ञापन


दो दिसंबर को मलियाना नई बस्ती निवासी दिलीप (22) का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। जिसका पोस्टमार्टम जीआरपी ने कराया था। जीआरपी का दावा है कि दिलीप ने खुदकुशी की है। जबकि उनके परिवार का कहना है कि हत्या के बाद आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने टीपीनगर थाने में शिकायत की थी। 
विज्ञापन


पढ़ें : राजस्थान में लव जिहाद के नाम पर युवक की हत्या शर्मनाक : देवबंदी उलमा
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार हत्या का केस दर्ज कराना चाहता है। लेकिन पुलिस रिपोर्ट लिखने को तैयार नहीं। शनिवार को पीड़ित परिवार कचहरी में पहुंच गया। जहां विकास भवन में एसएसपी एक मीटिंग में पहुंचीं थीं। इसी दौरान दिलीप के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। टीपीनगर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। जिस पर एसएसपी बाहर आईं और पीड़ित परिवार की समस्या सुनी। 

कोई तहरीर तो लेकर आए
पीड़ित परिवार की बात सुनकर एसएसपी ने एसओ टीपीनगर को फोन कर रिपोर्ट हत्या की धारा में दर्ज करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि जांच के बाद उचित कार्रवाई करेंगे। एसओ टीपीनगर बृजेश शर्मा ने बताया कि मामला जीआरपी का है। रिपोर्ट दर्ज करने से पुलिस ने मना नहीं किया। कोई तहरीर तो थाने लेकर आए। एसएसपी के कहने के बावजूद भी अभी तक तहरीर नहीं आई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed