{"_id":"5a2957484f1c1bd0408bb4d0","slug":"love-jihad-in-rajasthan-shameful-murder-of-youth-ulama","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में लव जिहाद के नाम पर युवक की हत्या शर्मनाक : देवबंदी उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में लव जिहाद के नाम पर युवक की हत्या शर्मनाक : देवबंदी उलमा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
देवबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के राजसमंद जनपद में लव जिहाद का आरोप लगाकर युवक की हत्या करने और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की घटना को देवबंदी उलमा ने शर्मनाक बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। साथ ही सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करें मोहन भागवत : देवबंदी उलमा
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मदरसा दारुल उलूम निसवा के मोहतमिम मौलाना अब्दुल लतीफ ने कहा कि लव जेहाद जैसे मुद्दे उठाकर सियासी दल देश में नफरत की राजनीति कर रहे हैं। जिसका सीधा नुकसान देशवासियों को उठाना पड़ रहा है। राजस्थान में लव जेहाद के नाम पर जिस तरह युवक की हत्या की गई और आरोपियों ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इससे साफ है कि ऐसे लोगों के दिलों में कानून का जरा भी खौफ बाकी नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से देश के अंदर मुसलमानों के खिलाफ तरह तरह की साजिशें रची जा रही हैं। जिसमें एक मुद्दा लव जेहाद का भी है। इसके जरिये देश में रहने वाले मुसलमानों की छवि को खराब किया जा रहा है। यह समझ से परे हैं कि इस प्रकार के मुद्दे उठाकर सियासी दल क्या लाभ हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस तरह की घटनाओं को हल्के में लेगी तो इससे देश का माहौल खराब हो सकता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह हत्या करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। ताकि दूसरों लोगों को भी इससे सबक मिल सके।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/