{"_id":"5cfb3fecbdec22075d23b414","slug":"ssp-baghpat-suspended-zone-incharge-for-negligence-in-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: प्रवीण हत्याकांड मामले में लापरवाही करने पर हल्का इंचार्ज निलंबित, सीओ को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: प्रवीण हत्याकांड मामले में लापरवाही करने पर हल्का इंचार्ज निलंबित, सीओ को सौंपी जांच
Sat, 08 Jun 2019 10:26 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 08 Jun 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
प्रवीण का फाइल फोटो व गांव में तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत क्षेत्र में बावली गांव के प्रवीण प्रजापति की हत्या के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग की है। गांव में हत्या के बाद से ही पुलिस बल तैनात है। वहीं मामले में लापरवाही आने पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने शुरूआती जांच के बाद बावली हल्का प्रभारी को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ खेकड़ा को सौंप दी गई है।
बावली गांव में पांच जून की रात सड़क से गुजर रहे प्रवीण प्रजापति और सचिन पर गांव के ही युवकों ने गोली चला दी थी। मेरठ में इलाज के दौरान प्रवीण की मौत हो गई थी, जबकि सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है।
नाराज ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और उनकी जमकर धुनाई की। पुलिस पर भी पथराव किया गया और आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया गया था। नाराज लोगों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ भी की थी।

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में लापरवाही सामने आने पर बावली हल्का प्रभारी प्रदीप शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। प्रकरण की जांच सीओ खेकड़ा को सौंप दी गई है।
आरोपियों को अदालत में किया पेश
कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने न्यायिक सुरक्षा में उपचार के लिए मेरठ भेज दिया है।
आरोपी बोले, प्रवीण को मारने नहीं आए थे
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपियों ने कहा कि वे प्रवीण को मारने नहीं आए थे। शाम के समय उनका समुदाय विशेष के युवक से झगड़ा हो गया था। आरोपी आदित्य उर्फ गोलू और सौरभ का कहना है कि वे तो आरोपी युवक की तलाश कर रहे थे, इस बीच हंगामा हो गया। गोली प्रवीण और सचिन को लग गई। वह प्रवीण को नहीं मारना चाहते थे।
पांच के खिलाफ दर्ज हुआ था मुकदमा
हत्या के मामले में पीड़ित परिवार की ओर से आदित्य, सौरभ समेत पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। ग्रामीणों ने आदित्य और सौरभ को पकडक़र पुलिस को सौंप दिया था, जबकि हवा सिंह और दो अज्ञात युवक फरार है।