फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sportswomen defend the eveteaser

मनचलों ने की छेड़छाड़ तो शोहदों से भिड़ गईं बहादुर बेटियां, फिर भीड़ ने की जमकर धुनाई

Thu, 07 Nov 2019 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
sportswomen defend the eveteaser
आरोपी मनचले को लेकर जाता युवक - फोटो : अमर उजाला
शहर की बहादुर बेटियां शोहदाें से करीब आधा घंटे तक भिड़ती रहीं। वे चीखती-चिल्लाती रहीं। लेकिन भीड़ तमाशा देखती रही। छात्राओं के नसीहत देने पर उनका जमीर जागा तो मनचलों को पुलिस से भी छीनकर पीटा। शोहदों से भिड़ने वाली तीनों बेटियां फुटबाल की नेशनल खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


यह घटना छीपी टैंक पर हुई। आरजी इंटर कॉलेज की रेंजर्स टीम में शामिल तीनों खिलाड़ी कंफेक्शनरी में पहुंची और मनचलों का वीडियो बनाने लगीं। उनका हुलिया देखकर शोहदे समझ भी नहीं पाए कि तीनों नेशनल खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

वीडियो बनाता देख शोहदे इन खिलाड़ियों से भिड़ गए। बस फिर क्या था, इन तीनों बेटियों ने शोहदों की खूब धुनाई की। इस दौरान शोहदों ने दुकान में रखे डंडे से बेटियों पर हमला बोला। इससे तीनों बेटियां चोटिल भी हो गईं।

शोहदों और बेटियों के बीच हो रही मारपीट को तमाशा समझकर वहां लोग तो जुटे थे। लेकिन कोई इन बहादुर बेटियों की मदद के लिए आगे नहीं आया। कुछ लोग तो मदद के बजाय मारपीट का वीडियो बनाने में लगे थे। मामला बिगड़ने पर बेटियों ने शोर मचाया। तब जाकर लोगों को पता चला कि शोहदों से लड़ने वाले तीनों युवक नहीं, बल्कि बेटियां हैं। उसके बाद लोगों का गुस्सा फूटा। लोगों ने शोहदों को सड़क पर गिराकर पीटा।

लालकुर्ती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन गुस्साए लोग नहीं माने। पुलिस से छीनकर दोनों शोहदों अनस और सामिर निवासी लिसाड़ी गेट की जमकर पिटाई की गई। पुलिस बार-बार दोनों को भीड़ से बचाती। लेकिन भीड़ उनको पीटती रही। पुलिस इस बात से डर रही थी कि कहीं ये मामला भीड़ हिंसा का रूप न ले ले। लोगों ने इस मारपीट का वीडियो भी बनाया।

वेस्टर्न कचहरी रोड पर अराजकता, शोहदों की दबंगई
वेस्टर्न कचहरी रोड पर बुधवार को आधा घंटा तक अराजकता का माहौल रहा। शोहदे की दबंगई देखकर छात्राएं दहशत में आ गईं। बर्थडे पार्टी मनाने वाली दोनों छात्राओं की आवाज कंफेक्शनरी से बाहर तक नहीं आ पाई। गनीमत रही कि आरजी इंटर कॉलेज की रेंजर्स टीम वहां पहुंची तो इन छात्राओं को राहत मिली। लेकिन उसके बाद आरजी कॉलेज से लेकर लालकुर्ती थाने तक जमकर बखेड़ा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed