फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports businessman Dhankumar Jain was murdered in Meerut, miscreants looted cash jewelery from house escaped

स्पोर्ट्स कारोबारी का मर्डर: इंजीनियर बेटे के बांधे हाथ-पैर, फिर बेडरूम में घुसे बदमाश, चंद पलों में मार डाला

Fri, 11 Aug 2023 01:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Aug 2023 01:08 AM IST
सार

Meerut Murder Case : मेरठ में स्पोर्ट्स कारोबारी की गोली मारकर हत्या की गई है। बताया गया कि बदमाशों ने कारोबारी के बेटे के हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने वारदात को आसानी से अंजाम दिया।

विज्ञापन
Sports businessman Dhankumar Jain was murdered in Meerut, miscreants looted cash jewelery from house escaped
मेरठ में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद के किशनपुरी में लूट के इरादे से घर में घुसे दो बदमाशों ने स्पोर्ट्स कारोबारी धनकुमार जैन उर्फ डीके (70) की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी अंजू (65) के भी हाथ में गोली लगी। वारदात के वक्त बदमाशों ने घर में मौजूद कारोबारी के बेटे, पोती और दूधिया को अलग-अलग कमरों में हाथ-पैर बांधकर बंद कर दिया। इसके बाद कारोबारी के कमरे से नकदी, लाखों के आभूषण व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


वारदात ब्रह्मपुरी थाने से 500 मीटर और गोरीपुरा चौकी से मात्र 50 मीटर की दूरी पर किशनपुरी मोहल्ले में हुई। धनकुमार जैन की मेरठ स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के नाम से परतापुर में खेल का सामान बनाने वाली फैक्टरी है।

विज्ञापन

Sports businessman Dhankumar Jain was murdered in Meerut, miscreants looted cash jewelery from house escaped
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि वारदात के वक्त उनका बड़ा बेटा नवीन पत्नी स्वाति के साथ बेटे को स्कूल छोड़ने गया था। छोटा बेटा अभिषेक छुट्टी पर घर आया हुआ है। अभिषेक नार्वे में इंजीनियर है। इसी दौरान घर में घुसे दो बदमाशों ने अभिषेक को कमरे में बंधक बना लिया। मोबाइल छीनकर गेट बंद कर दिया। 

विज्ञापन

Sports businessman Dhankumar Jain was murdered in Meerut, miscreants looted cash jewelery from house escaped
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद बदमाशों ने धनकु्मार के कमरे में जाकर उनको पेट में गोली मार दी। पत्नी को हाथ में गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे से बाहर आई कारोबारी की पोती अंशिका (15) पुत्री नवीन के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया। 

विज्ञापन

Sports businessman Dhankumar Jain was murdered in Meerut, miscreants looted cash jewelery from house escaped
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद बदमाश लूटपाट करने लगे, तभी दूधिया रंजीत यादव दरवाजे पर आ गया। बदमाशों ने उसको पीटकर रसोई में बंद कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद अंशिका ने मां स्वाति को फोन किया। स्वाति ने पड़ोसियों को फोन कर जानकारी दी तो वे मौके पर पहुंचे और घर पर बंधक लोगों को बाहर निकाला। 

Sports businessman Dhankumar Jain was murdered in Meerut, miscreants looted cash jewelery from house escaped
मेरठ मर्डर केस। - फोटो : अमर उजाला

धनकुमार और उनकी पत्नी अंजू को लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां धनकुमार को मृत घोषित कर दिया गया। अंजू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सजवाण समेत कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।

यह भी पढ़ें: बेडरूम में मर्डर: गोलियों की आवाज से दहल उठे लोग, व्यापारी ने चीख-चीखकर तोड़ा दम, खतरनाक इरादे से आए थे बदमाश

Sports businessman Dhankumar Jain was murdered in Meerut, miscreants looted cash jewelery from house escaped
बेडरूम। - फोटो : अमर उजाला

दूधिया, ड्राइवर और नौकरानी हिरासत में
कितने की लूट हुई है, अभी यह स्पष्ट नहीं है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। वारदात में किसी नजदीकी के शामिल होने की आशंका है। दूधिया, ड्राइवर और दो नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

यह भी पढ़ें: 
Murder: पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर वारदात, बेटे-पोती को बनाया बंधक, बुजुर्ग दंपती पर बरसाईं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed