फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder: son granddaughter taken hostage, elderly couple shot, incident 50 meters away from police post

Murder: पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर वारदात, बेटे-पोती को बनाया बंधक, बुजुर्ग दंपती पर बरसाईं गोलियां

Thu, 10 Aug 2023 02:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 10 Aug 2023 02:27 PM IST
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी में बदमाशों ने घर में घुसकर दिनदहाड़े पति-पत्नी पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमले में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल है। दो बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
Murder: son granddaughter taken hostage, elderly couple shot, incident 50 meters away from police post
मेरठ में हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गोरीपुरा पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर किशनपुरा में बदमाशों ने दिनदहाड़े तकरीबन एक घंटा घर में घुसकर आतंक मचाया। बदमाशों ने स्पोर्टस कारोबारी डीके जैन और उनकी पत्नी अंजू जैन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अंजू जैन गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर कई थाने की पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुरी के गौरीपुर पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति  को गोली मार दी। हमले में स्पोर्ट्स कारोबारी धनकुमार जैन (70) की मौत हो गई है। उनकी पत्नी अंजू जैन (65) की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पड़ोसी ने बताया कि दो नकाबपोश बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पहले कारोबारी के छोटो बेटे और पोती को कमरे में बंधक बना लिया। फिर उस के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। जब बुजुर्ग दंपती ने विरोध किया तो उन को  गोली मार दी गई। घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की है। 

मौके पर आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी पीयूष सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि में दो हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस के सीसीटीवी मुताबिक किसी करीबी ने ही घटना को अंजाम दिया है। पड़ोसी संजय कुमार ने बताया कि पूरी घटना सुबह आठ बजे की है। 

 

यह भी पढ़ें:मदरसे में दुष्कर्म: आरोपी मौलवी पकड़ से दूर, विरोध करने पर की थी किशोरी की पिटाई, बाहर जाने की थी मनाही

Murder: son granddaughter taken hostage, elderly couple shot, incident 50 meters away from police post
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि दो नकाबपोश बदमाश आए और घर में घुस गए। उन्होंने व्यापारी धनकुमार जैन और उनकी पत्नी अंजू जैन को बेडरूम में घुसकर गोली मार दी। हालांकि बदमाश यहां कैसे आए यह अभी पता नहीं चल सका है। बदमाशों ने लूटपाट भी है। बदमाश तकरीन एक घंटा घर के भीतर रहे और वारदात को अंजाम दिया। 

जिस वक्त घटना हुई उस वक्त घर पर व्यापारी का छोटा बेटा, पोती और दंपती ही थे। बदमाशों ने घर में घुसते ही सबसे पहले छोटे बेटे को बंधक बनाया। इसके बाद पोती को गन प्वाइंट पर ले लिया। दंपती के कमरे में बदमाश घुसे तो उन्होंने विरोध किया जिसके बाद बदमाशों ने दोनों पर गोलियां बरसा दीं। हमले में व्यापारी की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल हो गई।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बताया गया कि व्यापारी का छोटो बेटा अभिषेक नॉर्वे में जॉब करता है। जबकि पोती आशी मेरठ के एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। वहीं बड़ा बेटा नवीन पत्नी के साथ बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद कंपनी बाग में सैर पर गया था। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। 

एसएसपी रोहित सिंह साजवाण ने बताया कि सर्विलांस व क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की 4 टीमें खुलासे में लगी हुई है। दो युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घायल दूधिया रंजीत को भी हिरासत में लिया है। उससे भी पूछताछ हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed