फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Special initiative of Amar Ujala on World Blood Donor Day, know the benefits of blood donation

विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला कैंप का आयोजन, जानिए, रक्तदान के फायदे

Mon, 11 Jun 2018 06:24 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Mon, 11 Jun 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
Special initiative of Amar Ujala on World Blood Donor Day, know the benefits of blood donation
फाइल फोटो

बागपत में विश्व रक्तदाता दिवस पर बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान कैंप का आयोजन किया जाएगा। बिनौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान कैंप का आयोजन होगा। जिला चिकित्सालय के सहयोग से लोगों को रक्तदान के प्रति भ्रांतियों को दूर भी किया जाएगा।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से यह पहल की जा रही है। विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को यह आयोजन कराया जाएगा। रक्तदान से पहले डोनर के ब्लड की जांच भी की जाएगी। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि कैंप में लोगों को ब्लड डोनेशन से होने वाले लाभ की जानकारियां भी दी जाएगी। बिनौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह आयोजन कराया जाएगा। रक्तदान कैंप को लेकर लोगों में उत्साह है। 
विज्ञापन


जानिए, रक्तदान के फायदे
- रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है।
- रक्त का कोई विकल्प और कहीं उत्पादन नहीं होता।
- शरीर के वजन का सात प्रतिशत हिस्सा खून होता है।
- रक्तदान से हार्टअटैक की आशंका कम हो जाती है।
- रक्तदान से विषैले पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं।

स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान जरूर करें: सीएमओ
स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। ब्लड की नियमित जांच भी होनी चाहिए।- डॉ. सुषमा चंद्रा, सीएमओ

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed