चार्ज संभालते ही बोलीं SSP, शहर में अवैध पशु कटान बर्दाश्त नहीं होगा, दी चेेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागत एसएसपी मंजिल सैनी ने गुरुवार को मेरठ एसएसपी पद का चार्ज संभाल लिया। वह मेरठ में दूसरी महिला कप्तान हैं। इससे पहले 2004 - 05 में अंजू गुप्ता एसएसपी रही थी। आपको बता दें कि मंजिल सैनी 2005 बेच की आईपीएस हैं। दिल्ली की रहने वाली हैं। दिल्ली कॉलेज से अर्थशास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। यूपी में 11 वे जिले की कप्तान बनी हैं।
पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान नवागत एसएसपी ने कहा कि इस समय कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करना पुलिस की सबसे पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था पर पुलिस काम करेगी। अतिक्रमण और अवैध तरीके से खुली मीट की दुकानों को बंद कराया जाएगा। एंटी रोमियो अभियान को मजबूती से चलाया जाएगा। थानों में पुलिस सुनवाई करेगी, अपराधियों के मनोबल को किसी भी कीमत पर बढ़ने नहीं दिया जाएगा। हर घटना पर पुलिस समय से पहुंचेगी।
सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। बता दें कि मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की कानून व्यवस्था का जिम्मा अब एडीजी प्रशांत कुमार और एसएसपी मंजिल सैनी के जिम्मे है। कानून व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में आ रही सरकार ने एडीजी कानून व्यवस्था आदित्य मिश्रा को हटा कर मेरठ के एडीजी जोन आनंद कुमार को सूबे का नया एडीजी कानून व्यवस्था बनाया गया है। वहीं प्रशांत कुमार को मेरठ जोन का एडीजी बनाया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/