फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Speaking to handle the charge, the manjil Saini, animal cutting will not be allowed at any cost

चार्ज संभालते ही बोलीं SSP, शहर में अवैध पशु कटान बर्दाश्त नहीं होगा, दी चेेतावनी

Fri, 07 Jul 2017 09:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 07 Jul 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Speaking to handle the charge, the manjil Saini, animal cutting will not be allowed at any cost
आईपीएस मंजिल सैनी ने संभाला चार्ज

नवागत एसएसपी मंजिल सैनी ने गुरुवार को मेरठ एसएसपी पद का चार्ज संभाल लिया। वह मेरठ में दूसरी महिला कप्तान हैं। इससे पहले 2004 - 05 में अंजू गुप्ता एसएसपी रही थी। आपको बता दें कि मंजिल सैनी 2005 बेच की आईपीएस हैं। दिल्ली की रहने वाली हैं। दिल्ली कॉलेज से अर्थशास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। यूपी में 11 वे जिले की कप्तान बनी हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान नवागत एसएसपी ने कहा कि इस समय कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करना पुलिस की सबसे पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था पर पुलिस काम करेगी। अतिक्रमण और अवैध तरीके से खुली मीट की दुकानों को बंद कराया जाएगा। एंटी रोमियो अभियान को मजबूती से चलाया जाएगा। थानों में पुलिस सुनवाई करेगी, अपराधियों के मनोबल को किसी भी कीमत पर बढ़ने नहीं दिया जाएगा। हर घटना पर पुलिस समय से पहुंचेगी।

विज्ञापन

सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

Speaking to handle the charge, the manjil Saini, animal cutting will not be allowed at any cost
आईपीएस मंजिल सैनी

गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। बता दें कि मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर की कानून व्यवस्था का जिम्मा अब एडीजी प्रशांत कुमार और एसएसपी मंजिल सैनी के जिम्मे है। कानून व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में आ रही सरकार ने एडीजी कानून व्यवस्था आदित्य मिश्रा को हटा कर मेरठ के एडीजी जोन आनंद कुमार को सूबे का नया एडीजी कानून व्यवस्था बनाया गया है। वहीं प्रशांत कुमार को मेरठ जोन का एडीजी बनाया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed