फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP will not contest councillor by-election: symbol frozen, there were many contenders

सपा नहीं लड़ेगी पार्षद उपचुनाव: सिंबल कराया फ्रीज, कई थे दावेदार, इस वजह से लिया गया बड़ा निर्णय

Tue, 03 Dec 2024 09:05 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 03 Dec 2024 09:05 AM IST
सार

मेरठ नगर निगम में वार्ड-76 के लिए होने वाला पार्षद उपचुनाव में सपा अपना प्रत्याशी नहीं लड़ाएगी।

विज्ञापन
SP will not contest councillor by-election: symbol frozen, there were many contenders
सपा ने फ्रीज कराया सिंबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ नगर निगम में वार्ड-76 के लिए होने वाला पार्षद उपचुनाव में सपा अपना प्रत्याशी नहीं लड़ाएगी। सपा नेता जीशान की पत्नी कहकशां के नाम सिंबल जारी किया गया था, लेकिन कई दावेदार होने और आपसी गुटबाजी के चलते सिंबल को फ्रीज करा दिया गया है।

विज्ञापन


नगर निगम चुनाव में एआईएमआईएम की प्रत्याशी वार्ड-76 से जीती थीं। लेकिन करीब आठ माह पहले उनकी देहांत हो गया। यह सीट खाली हो गई। लिहाजा अब इस पर उप चुनाव होना है। सपा से यह चुनाव लड़ने के लिए कई दावेदार थे। इनमें से कहकशां के नाम सपा का सिंबल जारी कर दिया गया। इसकी सूचना अन्य दावेदारों को मिलीं तो उन्होंने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


मामला जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के संज्ञान में आया तो उन्होंने लखनऊ इस संबंध में बात की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को इससे अवगत कराया गया। उन्होंने सिंबल फ्रीज कराने के लिए कहा है। लिहाजा जिलाधिकारी से वार्ता कर सिंबल को फ्रीज करा दिया गया है। अब सपा के सिंबल पर कोई चुनाव नहीं लड़ेगा। जिस सपाई को लड़ना है वह निर्दलीय लड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed