Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश, पुलिस से उलझे सपा समर्थक, खूब हुई खींचातानी   

Wed, 13 Feb 2019 07:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Feb 2019 07:02 PM IST
सार

  • अखिलेश यादव को प्रयागराज रोकने के विरोध में सड़कों पर उतरे सपा समर्थक।
  • पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं की छीना-झपटी में पुतला हुआ छिन्न-भिन्न।       
  • पुलिस ने नहीं फूंकने दिया सीएम का पुतला, जमकर हुआ हंगामा।

विज्ञापन
SP supporters Ruckus on Akhilesh yadav shamli bus stand ruckus with police
sp news
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज में छात्र शपथ गहण समारोह में जाने से रोकने के विरोध में बुधवार को भी सपा समर्थक सड़क पर उतर आए। यहां दिल्ली बस स्टैंड,अंजता चौक पर उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने पुतला नहीं फूंकने दिया। लेकिन इसे लेकर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में पुतले को लेकर खूब छीना झपटी और नोंकझोक हुई। देखें तस्वीरें : -
Trending Videos
SP supporters Ruckus on Akhilesh yadav shamli bus stand ruckus with police
sp news

बुधवार दोपहर को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर जुटे। यहां से ये लोग अजंता चौक पर पहुंचे और सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज में छात्र शपथ ग्रहण समारोह में जाने से रोका गया। जिसका हम विरोध करते हैं। कहा कि ये सरकार हिटलरशाही दिखा रही है। वे चौराहे पर ही धरना देकर बैठ गए। हाइवे पर खूब हंगामा हुआ और तकरीबन एक घंटे तक हाइवे जाम रहा। पुलिस ने देर शाम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान सहित 14 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 


 
SP supporters Ruckus on Akhilesh yadav shamli bus stand ruckus with police
sp news

सूचना पर एसडीएम सदर प्रशांत भारती, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी पीके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। अधिकारी सपा कार्यकर्ताओं से वार्ता कर रहे थे कि इसी बीच कुछ सपा कार्यकर्ता एक पुतला लेकर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला बताते हुए उसे फूंकने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
SP supporters Ruckus on Akhilesh yadav shamli bus stand ruckus with police
sp news

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोका लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने पुतला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच छीना-झपटी हुई। इस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर खींचातानी हुई। इस छीना झपटी में पुतला कई हिस्सों में छिन्न भिन्न हो गया। सपाइयों ने प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी भी की।  


 
विज्ञापन
SP supporters Ruckus on Akhilesh yadav shamli bus stand ruckus with police
sp news

लोकतंत्र के अधिकारों का हनन बताया 
सपा समर्थकों ने प्रदेश के राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सपा नेता मनीष चौहान और कार्यकर्ताओं की तरफ से दिए गए ज्ञापन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह में जाने से रोकने की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने कहा कि इसे लेकर सपा सड़क से लेकर संसद तक आर-पार की लड़ाई लड़ने का कार्य करेगी। इस अवसर पर नफीस राणा, असगर खान, चरण सिंह, राजेश, हारुन, रनवीर सिंह, वकील, अकरम चौहान और लाल्ला आदि मौजूद रहे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान आधा घंटे से भी ज्यादा समय तक यातायात व्यवस्था चरमराई रही।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed