फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP organised a protest in Delhi: Sangeet Som

सपा ने कराया दिल्ली में प्रदर्शन : संगीत सोम

Sat, 25 Jul 2026 10:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 25 Jul 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
SP organised a protest in Delhi: Sangeet Som
पूर्व विधायक संगीत सोम ने नैडू गांव में रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। थाना क्षेत्र के ग्राम नैडू में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ठाकुर विजेंद्र सिंह के आवास पर पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने रात्रि प्रवास किया। उन्होंने ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों व प्रतिनिधियों से बात कर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।

पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से राज्य में आपराधिक घटनाओं में कमी आई है और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी छात्र प्रदर्शन पर तीखा हमला बोलते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि जंतर-मंतर पर कोई छात्र हंगामा नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने यह प्रदर्शन करवाया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और इसी हार के डर से विपक्ष बौखलाहट में इस तरह की साजिशें रच रहा है। इस कार्यक्रम में नैडू गांव सहित आसपास के गांवों के वर्तमान व पूर्व ग्राम प्रधान, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed