सपा विधायक नाहिद हसन की मुश्किलें बढ़ीं, अंतरिम जमानत अर्जी खारिज, अब यहां मिल रही लोकेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कैराना के सपा विधायक की एक और मुकदमे में अंतरिम जमानत की अर्जी निरस्त कर दी है। दो मामलों में न्यायालय सोमवार को ही उनकी अर्जी निरस्त कर चुकी है। ऐसे में विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उधर, पुलिस को विधायक की लोकेशन दिल्ली मिलने पर पुलिस टीम दिल्ली भेज दी गई है।
जिला एवं शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान ने बताया कि मंगलवार को वादी मोहम्मद अली द्वारा नाहिद हसन के विरुद्ध दर्ज किए गए धोखाधड़ी के मुकदमे में अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई की गई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवमणि शुक्ला ने विधायक नाहिद हसन की अंतरिम याचिका खारिज कर दी है। दो मामलों में सोमवार को न्यायालय उनकी अंतरिम जमानत की अर्जी खारिज कर चुका है। ऐसे में तीन मामलों में जिला न्यायालय से राहत नहीं मिलने पर अब विधायक के लिए हाईकोर्ट का ही रास्ता बचा है। पुलिस के अनुसार संज्ञान में आया है कि विधायक पक्ष द्वारा हाईकोर्ट से राहत पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस की एक टीम ने प्रयागराज में भी डेरा जमाया हुआ है।
एसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें विधायक की तलाश में जुटी हुई है। लोकल के अलावा बाहरी जनपदों में विधायक के नजदीकियों और संभावित जगहों पर टीमें जा रही हैं। एसपी के अनुसार मंगलवार शाम को विधायक की लोकेशन दिल्ली में मिली है, जिसके बाद वहां पर पुलिस टीम को रवाना कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: कैराना विधायक नाहिद हसन के घर पुलिस की दबिश, लटकी गिरफ्तारी की तलवार
आपराधिक इतिहास को देख राहत मिलनी मुश्किल: एसपी
एसपी अजय कुमार ने भी विधायक की अंतरिम जमानत अर्जी निरस्त होने की जानकारी देते हुए बताया कि संज्ञान में आया है कि विधायक पक्ष हाईकोर्ट से राहत लेने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उनके लंबे चौड़े आपराधिक इतिहास को देखते हुए उन्हें विफलता ही हाथ लगेगी। एसपी ने नसीहत दी कि बेहतर होगा कि वह आम आदमी और अधिकारियों की इज्जत करते हुए विवेचना में सहयोग करें।
ये था मामला
तीन दिन पहले सपा विधायक नाहिद हसन के विरुद्ध धोखाधड़ी, सराय की भूमि पर खड़े होकर विवादित वीडियो वायरल करने और गाड़ी के कागज मागने पर एसडीएम के साथ नोकझोंक करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट हासिल करके विधायक के आवास पर दबिश दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आए। ना ही विवाद की वजह से संदिग्ध गाड़ी ओर उसके कागजात मिल सके। इसके बाद पुलिस ने 11 टीमें बनाकर विधायक की तलाश में दबिशें डाल रही हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/