फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP leader said, BJP is closing schools...opening bars

सपाई बोले, भाजपा स्कूल बंद कर रही...मधुशाला खोल रही

Sun, 20 Jul 2025 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
SP leader said, BJP is closing schools...opening bars
मेरठ..कंवलजीत..अपनी मांगो को लेकर कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन करते सपाई......संवाद
मेरठ। सपाइयों ने शनिवार को कमिश्नरी से लेकर कलक्ट्रेट तक धरना पऱदर्शन किया। नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में स्कूल बंद किए जा रहे हैं और मधुशालाएं खोली जा रही हैं। सपा मांग करती है कि हमें मधुशाला नहीं चाहिए, पाठशाला चाहिए।
विज्ञापन

लखनऊ में जय पऱकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंदऱ (जेपीएनआईसी) बंद की जा रही है। इसे चालू कराया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि सपा सांसद इकरा हसन के साथ बदसुलूकी करने वाले एडीएम पर कार्रवाई की जाए। एक जुलाई को कैराना सांसद इकरा हसन एडीएम कार्यालय पहुंची थीं। इसके बाद सांसद ने शिकायत की थी कि एडीएम ने उनके साथ अभदऱता की, उन्हें कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

इन मामलों को लेकर सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में एसीएम को दिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, पूर्व विधायक पऱभुदयाल वाल्मीकि, निरंजन सिंह, अहतेशाम इलाही, रजत शर्मा, संजय यादव, नदीम चौहान, नेहा गौड़, तुलसी राम यादव और रविंदऱ पऱेमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed