फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP delegation handed over five lakh rupee check to family of Meerut bawal dead

सपा प्रतिनिधिमंडल ने बवाल के मृतकों के परिजनों को दिए 5-5 लाख के चेक, रामगोविंद का भाजपा पर हमला

Mon, 06 Jan 2020 12:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Jan 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
SP delegation handed over five lakh rupee check to family of Meerut bawal dead
sp - फोटो : अमर उजाला

सपा के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मेरठ पहुंचकर उपद्रव में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। प्रतिनिधिमंडल में यूपी विधानसभा में नेता विरोधी दल, राम गोविंद चौधरी, सांसद जावेद अली खां, पूर्व विधायक शाहिद मंजूर, एमएलसी जितेंद्र यादव, विधायक रफीक अंसारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा गोपाल अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा अतुल प्रधान, सपा केराष्ट्रीय सचिव आकिल मुर्तजा और पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद शामिल रहे।

विज्ञापन


ये सभी लोग रशीदनगर, अहमदनगर, गुलजार-ए-इब्राहिम, भूमिया का पुल और अहमदनगर गली नंबर नौ और ताला फैक्ट्री में जाकर बवाल के मृतकों के परिजनों से मिले। सपा नेता राजपाल सिंह ने बताया कि पांचों मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख के चेक दिए गए। 

विज्ञापन

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी सोमवार सुबह प्रतिनिधिमंडल के साथ मेरठ पहुंचे और शहर विधायक के आवास पर मीडिया से रुबरू हुए। इसके बाद सपा प्रतिनिधिमंडल सपा नेता आदिल चौधरी के आवास पर पहुंचा जहां बवाल के मृतकों को चेक बांटे। यहां उन्होंने मृतक आसिफ के पिता को पांच लाख का चेक दिया, जबकि अलीम की मां और पत्नी को 2.5  2.5 लाख के चेक सौंपे।

नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उपद्रव में पुलिस ने सीधे गोली चलाई है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा यह बवाल करा रही है। लोगों को शांति पूर्वक आंदोलन नहीं करने दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को चोरी-छुपे नहीं प्रशासन से अनुमति लेकर आना चाहिए था। हम प्रशासन से अनुमति लेकर आए हैं। सपा की सरकार आई तो मृतकों के परिजनों को पेंशन भी दी जा सकती है। यह शहीद की तरह है। भाजपा, आरएसएस और पुलिस आंदोलन खराब करने के लिए बवाल कर रही है। जररूत पड़ी तो सपा आगे भी मदद करती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed