{"_id":"5c3e362fbdec2273561491f3","slug":"sp-and-bsp-alliance-minister-of-state-satyapal-singh-targets-mayawati-and-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा गठबंधन पर तीखा बयान- 'कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा और भानुमति ने कुनबा जोड़ा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा गठबंधन पर तीखा बयान- 'कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा और भानुमति ने कुनबा जोड़ा'
Wed, 16 Jan 2019 01:06 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने सपा और बसपा गठबंधन पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा, कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, भानुमति ने कुनबा जोड़ा, जैसी कहावत चरितार्थ होती दिख रही है। भाजपा ने धरातल पर कार्य कराए हैं और जनता हकीकत जानती है।
विज्ञापन
मंगलवार को बावली गांव पहुंचे डॉ. सत्यपाल सिंह ने हाल ही में एक मंच पर आए सपा और बसपा गठबंधन के सवाल पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिसके पास 11 करोड़ सक्रिय सदस्य हैं। विश्व में ऐसी कोई पार्टी नहीं है। किसान, मजदूर और व्यापारियों के लिए भाजपा ने धरातल पर कार्य कराए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गोवंश की समस्या के समाधान के लिए सरकार गंभीर है और आश्रय स्थलों का निर्माण शुरू करा दिया गया है। गठबंधन पर कहा कि गठबंधन के दल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि भाजपा देश के अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा हर चुनौती का मुकाबला करने के लिए तैयार है, क्योंकि पार्टी के पास लोगों के विश्वास और कराए गए विकास कार्यों की ताकत है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/