फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sotiganj: Police said those who changed jobs, open shops there, gangsters will be engaged on 25 more junks

सोतीगंज पर शिकंजा: पुलिस बोली-जिन्होंने काम बदले, वहीं खोलें दुकाने, 25 और कबाड़ियों पर लगेगा गैंगस्टर

Tue, 21 Dec 2021 11:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Dec 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
Sotiganj: Police said those who changed jobs, open shops there, gangsters will be engaged on 25 more junks
meerut news - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सोतीगंज में कुछ कबाड़ियों ने रोक के बाद भी रविवार से अपने गोदाम खोल लिए। सोमवार को भी आधा शटर खोलकर कबाड़ी दुकानों के बाहर बैठे रहे। सोतीगंज के अन्य कबाड़ियों ने इसका विरोध जताया, तो नोकझोंक हो गई। इसकी शिकायत सदर बाजार पुलिस के सीयूजी नंबर पर की गई। 35 छोटे कबाड़ियों का कहना था कि उन्हें दुकान-गोदाम खोलने की इजाजत है। वहीं पुलिस का कहना है कि जिन्होंने अपने व्यापार बदले हैं, वे दुकानें खोल सकते हैं। 

विज्ञापन


रोजी-रोटी का दिया हवाला
सोतीगंज में जब तक कबाड़ी 91 सीआरपीसी नोटिस का जवाब नहीं देते, जीएसटी टीम जांच नहीं कर लेती, तब तक कबाड़ियों के गोदाम खोलने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद रविवार को कुछ कबाड़ी गोदाम खोले बैठे रहे। इसकी जानकारी जब अन्य कबाड़ियों को हुई तो उन्होंने कहा कि मुसीबत से बचने के लिए अधिकारियों के आदेश की अवहेलना न की जाए। इस पर रोजी-रोटी का हवाला देते हुए दोनों पक्षों में कहासुनी और हंगामा हो गया। बुजुर्गों ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत का कहना है कि नियम विरुद्ध दुकानें खोलने वाले कबाड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी। व्यापार बदलने वालों को दुकान खोलने की इजाजत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ओमिक्रॉन का खौफ: मेरठ में केरल से लौटी सैन्य अधिकारी मिली कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा सैंपल

25 और कबाड़ियों पर लगेगा गैंगस्टर
मेरठ में चोरी और लूट के वाहनों का कटान कर स्पेयर पार्ट्स बेचने पर अंकुश लगने के बाद अब 25 और कबाड़ियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले चार मुकदमों में 16 कबाड़ियों पर गैंगस्टर लगाया जा चुका है। अब छह राज्यों से सोतीगंज के कनेक्शन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

वहीं, हाजी नईम उर्फ गल्ला, जावेद, आबिद, सुहैब उर्फ शिब्बू, आबिद उर्फ लड्डू, इमरान, इकबाल, अफजाल, अबरार, यासर उर्फ असराफत, शाकिब उर्फ गद्दू, आदिल, सलमान उर्फ शेर, जुनैद, मोहम्मद यूनुस पर सदर बाजार पुलिस गुंडा एक्ट लगा चुकी है। वहीं, अधिकतर कबाड़ियों ने कागजात थाने में दाखिल कर दिए हैं, जो जीएसटी विभाग को भेज दिए हैं। सोमवार को जीएसटी टीम सोतीगंज में जांच करने आ सकती है।

हाजी गल्ला और इकबाल की संपत्ति की जांच जारी
हाजी गल्ला और इकबाल कबाड़ी की संपत्ति की जांच जारी है। गल्ला की वेस्ट एंड रोड पर करोड़ों की संपत्ति है, उस पर भी कोर्ट से आदेश लेकर कार्रवाई की जाएगी। हाजी इकबाल की लिसाड़ी गेट की संपत्ति का मूल्यांकन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed