फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Omicron: Army officer returned from Kerala found corona positive in Meerut, sample sent for genome sequencing

ओमिक्रॉन का खौफ: मेरठ में केरल से लौटी सैन्य अधिकारी मिली कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा सैंपल

Tue, 21 Dec 2021 11:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 21 Dec 2021 11:26 AM IST
सार

विदेश से जिले में 59 लोग और आए हैं। अब तक 1714 लोग विदेश से आ चुके हैं, जिनमें से 1026 की जांच हो चुकी है, 9 लोग बिना जांच लौट गए। 679 की जांच होनी बाकी है। वहीं सोमवार को केरल से आईं सैन्य अधिकारी को कोरोना की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Omicron: Army officer returned from Kerala found corona positive in Meerut, sample sent for genome sequencing
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में केरल से आईं सैन्य अधिकारी को कोरोना की पुष्टि हुई है। वह होम आइसोलेशन में हैं। उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें मेरठ के कोरोना मरीजों की सूची में शामिल नहीं किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वह पिछले 14 दिन में 12 दिन केरल में रहीं, इसलिए नियमानुसार केरल की सूचना में उन्हें जोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


विदेश से 37 लोगों समेत सोमवार को 5223 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इस महिला अधिकारी के अलावा बाकी की रिपोर्ट नेगेटिव है।
 
विदेश से जिले में 59 लोग और आए हैं। अब तक 1714 लोग विदेश से आ चुके हैं, जिनमें से 1026 की जांच हो चुकी है, 9 लोग बिना जांच लौट गए। 679 की जांच होनी बाकी है। जिले में अब तक 66046 मरीज मिल चुके हैं। कोरोना का पहला मरीज 27 मार्च 2020 को मिला था। तीन केस सक्रिय हैं। फोकस सैंपलिंग के तहत 36 स्थानों से 1123 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें:  यूपी: एक साल पहले मर चुकी महिला को सामने खड़ा देखकर हैरान रह गए डीएम, बोली-पेंशन के लिए काट रही हूं चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जूनियर डॉक्टरों ने नहीं किया ओपीडी में कार्य
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के जेआर वन की काउंसिलिंग न होने से नाराज जेआर दो ने सोमवार को भी ओपीडी व ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी नहीं की। काउंसिलिंग न होने के कारण जेआर दो प्रमोट नहीं हो पा रहे हैं। इनकी जगह प्राचार्य ने ओपीडी में सीनियर डॉक्टर और इंटर्न की ड्यूटी लगाई हुई है। सीनियर डॉक्टरों की सर्दी की छुट्टियां स्थगित कर दी हैं, ताकि मरीजों को परेशानी न हो। 

दिनभर ओमिक्रॉन का मचा रहा हल्ला 
सोमवार को दिनभर हल्ला मचा रहा कि मेरठ के एक मरीज में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की। उनका कहना था कि उन्हें कोई सूचना नहीं है, लेकिन रात में सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि मेरठ में ओमिक्रॉन का कोई केस नहीं है। राज्य स्तर से भी इस संबंध में पूरी जानकारी कर ली गई है। 

22642 लोगों ने लगवाया टीका 
जिले में सोमवार को 200 बूथों पर 22642 टीकाकरण किया गया। मंगलवार को 204 बूथों पर 75 हजार लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। अब तक करीब 22 लाख लोग कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि इनमें से साढ़े 12 लाख को दोनों डोज लग चुकी हैं। दोनों डोज लगने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण माना जाता है।

मास्क लगाकर करें बचाव 
ओमिक्रॉन के खौफ के कारण विदेश से आए हर व्यक्ति की जांच कराने के निर्देश हैं। दक्षिण पूर्वी अफ्रीका के देश मलावी से शास्त्रीनगर आई 50 वर्षीय महिला को शनिवार को कोरोना की पुष्टि हुई थी। 
इससे पहले दुबई से साबुन गोदाम आई एक युवती को कोरोना की पुष्टि हुई थी। इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे गए थे।  

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण कराएं और मास्क लगाएं। अगर व्यक्ति कोविड से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, तो खुद को क्वारंटीन कर लें और जल्द से जल्द टेस्ट कराएं। 

जब तक रिपोर्ट नहीं आती, तब तक भूलकर भी किसी के संपर्क में न आएं। लक्षणों पर नजर बनाए रखें। अगर सांस लेने में तकलीफ हो, सीने में दर्द या ऑक्सीजन की कमी महसूस हो, तो देर न करते हुए तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। 

हल्के लक्षण दिखते हैं ओमिक्रॉन वेरिएंट में
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति में हल्के से मध्यम लक्षण ही दिखाई देते हैं। इस कारण इसकी पहचान करना मुश्किल साबित हो रहा है। बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी की समस्या शामिल है। यह उन लोगों को आसानी से संक्रमित कर सकता है कि जिन्हें पहले भी कोरोना हो चुका है या जिनकी वैक्सीनेशन पूरी नहीं हुई है या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed