फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोतीगंज पर शिकंजा: पुलिस ने जुटाया मन्नू कबाड़ी की संपत्ति का हिसाब, जल्द होगी जब्ती की कार्रवाई 

Mon, 27 Dec 2021 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Dec 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
Sotiganj Meerut news: police collected the details of the property of Mannu Kabadi, confiscation action will be done soon
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ चोरी और लूट के वाहनों का कटान करने के मामले में जेल में बंद मन्नू कबाड़ी की पटेल नगर में कुछ और संपत्ति चिह्नित की गई है। इसकी जांच की जा रही है। अवैध धन से अर्जित इस संपत्ति को जल्द ही जब्त किया जाएगा। इससे पहले भी मन्नू कबाड़ी की करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। अभी सोतीगंज के 50 और कबाड़ी सदर बाजार पुलिस की निगरानी में हैं।



मन्नू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने संपत्ति के साथ बस को भी जब्त किया था। इसके बाद वह जमानत पर बाहर आया था। कुछ दिन पहले मन्नू के घर सोतीगंज में छापा मारकर  चोरी और लूट के इंजन बरामद किए गए। इसके चलते उसे दोबारा जेल भेज दिया गया। अब रेलवे रोड पुलिस ने मन्नू कबाड़ी की कुछ और संपत्ति चिह्नित करने का दावा किया है। यह संपत्ति पटेल नगर में बताई गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि जल्द ही अन्य संपत्ति जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

Sotiganj Meerut news: police collected the details of the property of Mannu Kabadi, confiscation action will be done soon
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

50 कबाड़ियों ने बदला काम

सोतीगंज के करीब 50 कबाड़ियों ने अपना कारोबार बदल दिया है। बदले हुए कारोबार के हिसाब से बोर्ड भी लगा लिए हैं। इनके फोटो खींचकर सदर बाजार इंस्पेक्टर और एएसपी को भेजे गए हैं। यहां लगातार कबाड़ी अपना काम बदल रहे हैं। रविवार को कई कबाड़ी अपनी दुकानों का पुराना सामान निकालकर बेचते हुए नजर आए।

Sotiganj Meerut news: police collected the details of the property of Mannu Kabadi, confiscation action will be done soon
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

इकबाल पर दर्ज होगा मुकदमा
इस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत ने बताया कि वक्फ बोर्ड ने भी शिकायत की है कि उसकी पांच करोड़ की कीमत की जमीन पर इकबाल कबाड़ी ने अवैध कब्जा किया है। वक्फ बोर्ड के अधिकारी किसी कार्य से बाहर गए हुए हैं। उनके आने और जांच के बाद इकबाल कबाड़ी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sotiganj Meerut news: police collected the details of the property of Mannu Kabadi, confiscation action will be done soon
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

इस सप्ताह जब्त होगा हाजी गल्ला का गोदाम
वेस्ट एंड रोड पर हाजी गल्ला का गोदाम अवैध रूप से बना हुआ है। इस मामले में सेना के अधिकारियों ने हाजी गल्ला पर बंगला नंबर 235 पर अवैध कब्जे का मुकदमा सदर बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। हाजी गल्ला गैंगस्टर के मामले में जेल बंद है। करीब 10 करोड़ रुपये की कीमत का हाजी गल्ला का यह गोदाम इसी सप्ताह जब्त होगा।

विज्ञापन
Sotiganj Meerut news: police collected the details of the property of Mannu Kabadi, confiscation action will be done soon
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

ऋण दिलाने के लिए 29 को लगेगा शिविर
सोतीगंज के कबाड़ियों ने अपना व्यापार बदलने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस और प्रशासन की मदद से इनका काम बदलने के लिए कैंप 29 दिसंबर को सोतीगंज में शिविर लगाया जाएगा। इसमें सोतीगंज के कबाड़ियों को नया व्यापार शुरू करने के लिए ऋण दिया जाएगा। पहले भी शिविर लगाया गया था, जिसमें कबाड़ियों को क्या-क्या कागजात चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed