फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sonveer murder case murderer had sworn to take revenge

सोनवीर हत्याकांड: हत्यारोपी ने खाई थी बदला लेने की कसम...फिर भी उसे रोक न पाई पुलिस; पत्नी के सामने मार डाला

Sun, 30 Jun 2024 02:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ/हस्तिनापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ/हस्तिनापुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Jun 2024 02:19 PM IST
सार

कत्ल के बाद परिजनों को गुस्सा फूट पड़ा। शव रखकर चार घंटे तक जमकर हंगामा किया। ग्रामीण जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद थाना प्रभारी के निलंबन के आश्वासन के बाद सोनवीर के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Sonveer murder case murderer had sworn to take revenge
झगड़े की रंजिश के चलते कर दी हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव रठौरा खुर्द में 20 दिन पहले हुए झगड़े के बाद मुख्यारोपी आदित्य ने बदला लेने की कसम खाई। इसके बावजूद पुलिस ने मामला शांति भंग कर निपटा दिया। पुलिस आरोपी आदित्य को फर्नीचर दुकानदार सोनवीर की हत्या करने से नहीं रोक पाई। इससे परिजन व ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार को परिजन ने सोनवीर के शव पंचायत घर पर रखकर अंतिम संस्कार से इनकार कर दो घंटे तक हंगामा किया। पोस्टमार्टम के बाद जब सोनवीर का शव गांव लाया गया। परिजन ने अंतिम संस्कार से इनकार कर हंगामा किया। चार घंटे की जद्दोजहद के बाद एडीएम प्रशासन बलराम सिंह के 24 घंटे में थाना प्रभारी के निलंबन व अन्य मांग मानने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन

रठौरा खुर्द में करीब 20 दिन पूर्व स्कूल के खेल के मैदान में हुए विवाद में अनुसूचित जाति और वाल्मीकि समाज के लोगों में कहासुनी हुई थी। आरोप था कि इस दौरान दूसरे पक्ष के शिवा ने आदित्य से मारपीट की थी। इसके बाद आदित्य ने बदला लेने की कसम खाई थी। पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लेकर कार्रवाई की। शुक्रवार की सोनवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोनवीर की हत्या के बाद से उसके पक्ष के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। शुक्रवार को कई घंटे तक गांव में बवाल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद से गांव में तनाव और डर बरकार है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद सोनवीर का शव पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जब गांव लाया गया। ग्रामीण एक बार फिर भड़क गए। ग्रामीण शव को 15 मिनट बाद ही सोनवीर के घर से वारदात स्थल के करीब लेकर पहुंचे। बारिश होने के कारण ग्रामीणों ने शव पुराने पंचायत घर में रख दिया और अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। थाना प्रभारी पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया गया। ग्रामीणों का कहना था कि अगर पुलिस समय रहते ठोस कार्रवाई करती तो सोनवीर की जान नहीं जाती। डीएम के लखनऊ होने के कारण एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग रखी गईं और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया।

विज्ञापन

पत्नी और बेटे-बेटियों के सामने किया कत्ल
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सोनवीर के बेटे सागर ने कहा है कि शुक्रवार को जब सोनवीर अपनी पत्नी हेमलता, बेटे सागर, शिवा, और बेटियों अन्नू (23) व वर्षा (15) के साथ जा रहा था। उस दौरान पत्नी व बच्चों के सामने ही सोनवीर की हत्या की गई। आरोपियों ने दोनाली बंदूक से सोनवीर की छाती में गोली मारकर हत्या की। ये भी पता चला कि इससे पहले आरोपी पक्ष के एक युवक ने सोनवीर के बेटे शिवा का पीछा किया था। इसकी जानकारी शिवा ने सोनवीर को दी थी। तब सोनवीर ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया था। इस घटना के बाद ही सोनवीर की हत्या की गई।

पीड़ित परिवार की पांच मांगें
- पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता
- सोनवीर के माता-पिता को आजीवन पेंशन
- मृतक की पत्नी या पुत्र को सरकारी नौकरी
- पीड़ित परिवार से अभद्रता करने वाले थाना प्रभारी का निलंबन
- कोई अनहोनी न हो, इसके लिए आरोपी परिवार का गांव से निष्कासन

छह नामजद और बीबीए छात्र समेत पांच हिरासत में
सागर ने अपने पिता सोनवीर की हत्या के मामले में छह आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। इनमें सुरेश पाल शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। राजवीर नगर पंचायत बहसूमा में सफाई कर्मचारी है। घटना का मुख्य आरोपी आदित्य बीबीए द्वितीय वर्ष और प्रिंस 11 वीं का छात्र है। बिजेंद्र और सौरव मजदूरी करते हैं। मृतक की पत्नी हेमलता ने बताया कि आरोपियों की थाने में भी हनक थी। जिस कारण थाना प्रभारी ने लंबे समय से चल रहे विवाद की जानकारी होने के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं की उल्टे उन्हीं पर कार्रवाई कर दी।

मारपीट का वीडियो वायरल, अन्य पहलुओं की भी जांच
सोनवीर हत्याकांड में अब पुलिस अधिकारियों ने खेल के मैदान पर विवाद के अलावा अन्य पहलुओं से भी जांच शुरू की है। मामला कितना पुराना है और यह रंजिश कब से चली आ रही है। इस मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों को मामले की जांच कर जल्द से जल्द कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर 20 दिन हुई मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें दो युवक गांव में केनरा बैंक के सामने मारपीट करते हुए देखे जा रहे हैं। जिन्हें मृतक का बेटा और आरोपी पक्ष का एक युवक बताया जा रहा है।

सपा अनुसूचित प्रकोष्ठ ने थानेदार पर लगाए आरोप
सोनवीर की हत्या से क्षेत्र के जाटव समाज में रोष है। समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत जयंत, बसपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रह्मपाल फौजी, गौरव जाटव, बाबू यादव आदि दर्जनों संगठनों से जुड़े पदाधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। इंद्रजीत जयंत ने कहा कि हस्तिनापुर थाना प्रभारी की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। वह लगातार लापरवाही कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व खेड़ी निवासी विद्युत संविदा कर्मी प्रदीप की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिजनों ने थाने पर मृतक का शव रखकर हंगामा किया था। पुलिस के उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर कार्रवाई की गई।

अब सोनवीर के परिवार को लगातार धमकी देने के बाद भी थाना प्रभारी ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे में थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि हस्तिनापुर क्षेत्र में 1996 में गुर्जर समाज के करोड़ी और जाटव समाज के श्रीराम के बीच में बड़ा विवाद हुआ था, उस समय से हस्तिनापुर थाने में गुर्जर और जाटव समाज के थाना प्रभारी की तैनाती पर रोक लगाई गई थी। लेकिन इस रोक को दरकिनार कर थाना प्रभारी की तैनाती की गई है। इसकी शिकायत एसपी क्राइम अनिकेत कुमार और सीओ सौरव सिंह से भी की। ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल समाजसेवी शुभम लोहिया ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed