फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sonia's body found on Gangahar track

सोनिया का निकला गंगनहर पटरी पर मिला शव

Sat, 25 Jan 2020 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Sonia's body found on Gangahar track
- गाजीपुर निवासी परिजनों ने की शव की शिनाख्त की
विज्ञापन

- महिला के पति ने अपने छोटे भाई पर जताया हत्या का शक
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। मवाना में गंगनहर पटरी पर बोरे में मिले महिला के शव की शिनाख्त गाजीपुर गांव की सोनिया के रूप में हो गई। परिजनों ने 15 दिन पहले इंचौली थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। महिला के पति ने अपने भाई पर हत्या करने का शक जताया है।

इंचौली पुलिस के अनुसार 12 वर्ष पूर्व इंचौली थानाक्षेत्र के गाजीपुर गांव के रहने वाले सतेंद्र पुत्र नरेंद्र की शादी सोनिया उर्फ सोनी पुत्री नाहर सिंह निवासी सिंभावली (हापुड़) से हुई थी। सतेंद्र गांव में रहकर खेती करता है। उसकी पत्नी सोनिया 15 दिन से लापता थी। मंगलवार को एक शव गांव कूड़ी कमालपुर के समीप गंगनहर के किनारे मिला था। बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव सोनिया का होने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को इंचौली पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने शव की शिनाख्त सोनिया (30) पत्नी सतेंद्र के रूप में की। मृतका के पति ने अपने छोटे भाई रविंद्र व अन्य एक युवक पर हत्या का शक जताते हुए तहरीर देकर जांच की मांग की। उसने बताया कि उसका छोटा भाई रविंद्र सोनिया के रहन-सहन के तरीके पर सवाल उठाता था। इसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। शादीशुदा रविंद्र एयरफोर्स में तैनात है। वह कुछ दिन पूर्व छुट्टी पर घर आया हुआ है। एसओ इंचौली वरुण शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed