फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Son of former BSP MP Shahid Manzoor entered restaurant with revolver, case registered on orders of SSP

UP: रेस्टोरेंट में रिवॉल्वर लेकर घुसे बसपा पूर्व सांसद के बेटे, फिर निकला ये मामला, एसएसपी के आदेश पर चालान

Thu, 20 Apr 2023 06:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Apr 2023 06:28 PM IST
सार

Meerut News : बसपा पूर्व सांसद शाहिद मंजूर के बेटे रेस्टोरेंट में रिवॉल्वर लेकर घुस गए। वहीं, पुलिस जांच में मामला कुछ और निकला। उधर, एसएसपी के आदेश पर चालान किया गया है।

विज्ञापन
Son of former BSP MP Shahid Manzoor entered restaurant with revolver, case registered on orders of SSP
आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पूर्व बसपा सांसद शाहिद अखलाक के बेटे शाकिब और सोहेब पर पिस्टल तानने का आरोप लगा है। बतया गया कि दोनों ने कचहरी रोड स्थित बिगीज रेस्टोरेंट में कर्मचारी पर पिस्टल तान दी। उधर, सूचना मिलने पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, दोनों के पूर्व सांसद के बेटे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले को रफा-दफा करने में लग गई।

विज्ञापन


बताया गया कि कई घंटे तक पुलिस पूरी जानकारी को मीडिया से छुपाती रही। उधर, आईजी और एसएसपी को मामले की जानकारी लगी तो तुरंत सिविल लाइन इंस्पेक्टर को आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन


बताया गया कि दोनों रेस्टोरेंट में पिज्जा खाने के लिए गए थे। कर्मचारी के अनुसार, दोनों ने मुझ पर नकली पिस्टल तान दी। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। एसएसपी ने इस मामले में सिविल लाइन पुलिस को दोनों का 151 में चालान करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: बसपा नेता इमरान मसूद की बाइक का काटा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह

उधर, पुलिस तीन घंटे तक दोनों आरोपियों को थाने ले जाने की बजाय इधर-उधर घुमाती रही। इससे यह सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि कही पिस्टल को बदल तो नहीं दिया गया। पुलिस इतनी देर तक आखिर पूरे मामले को मीडिया से क्यों छुपाती रही। इसको लेकर आईजी जांच बिठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया

पुलिस ने अभी तक रेस्टोरेंट की फुटेज भी देखना जरूरी नहीं समझा। वहीं, रेस्टोरेंट के कर्मचारी पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। उनका कहना है कि हम कुछ नहीं बोल सकते हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं, आरोपियों को छोड़ने की बात भी कही जा रही थी।

पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में साकिब का रोल सामने नहीं आया है। उसके भाई शोएब को नकली पिस्टल के मामले में 151 में चालान करके कोर्ट में पेश किया जा रहा है। बताया कि पिस्टल आज ही खरीदी गई है। ऐसे में पुलिस को दुकानदार से पूछताछ करके ही पता चलेगा कि कितने बजे पिस्टल खरीदी गई, अगर पिस्टल दोपहर एक बजे के बाद खरीदी गई तो इसका मतलब है कि शोएब के पास रेस्टोरेंट में कोई दूसरी पिस्टल थी। बाद में उसको बदलते हुए यह पिस्टल खरीदी गई।

एसएसपी रोहित सिंह सजवान का कहना है कि जानकारी होने के बाद उन्होंने पिस्टल देखने के लिए अपने पास मंगा ली थी, पुलिस को निर्देश दे दिए गए थे कि आरोपी की पिस्टल जब्त करके उसका 151 में चालान करे। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के मुताबिक सही कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed