फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Controversial words of BJP MLA Rajeev Gumbar, says- Yogi government elevated Atiq and Ashraf

Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया

Thu, 20 Apr 2023 01:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Apr 2023 01:53 PM IST
सार

सहारनपुर में भाजपा के शहर विधायक राजीव गुंबर ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्याकांड को लेकर विवादित बयान दिया है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Controversial words of BJP MLA Rajeev Gumbar, says- Yogi government elevated Atiq and Ashraf
भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में भाजपा के शहर विधायक राजीव गुंबर ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्याकांड में विवादित बयान दिया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस हत्याकांड का श्रेय अपनी सरकार को दे रहे हैं। साथ ही वह कह रहे हैं अब सहारनपुर के गुंडों की बारी है। जबकि प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या की जांच प्रदेश सरकार करा रही है।   

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ऋचा सिंह ने महापौर पद के लिए किया नामांकन
विज्ञापन


निकाय चुनाव में महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान शहर विधायक राजीव गुंबर ने यह विवादित बयान दिया। राजीव गुंबर ने कहा, 'यूपी की योगी सरकार गुंडे माफियाओं को मिट्टी में मिलाने के लिए बुलडोजर चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को ऊपर पहुंचा दिया है।उसके बाद वह लोगों से इस बात का समर्थन भी मांग रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा, प्रयागराज के बाद अब सहारनपुर के गुंडों का नंबर है।'  वहीं विधायक का यह भी बयान चर्चा का विषय बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed