{"_id":"5a3235604f1c1bee688c1964","slug":"son-killed-after-do-not-us-kill-security-sought-by-adg","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम केस: सरकारी गवाह के परिवार ने ADG से मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम केस: सरकारी गवाह के परिवार ने ADG से मांगी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 14 Dec 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
हत्या मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद आसाराम बापू के खिलाफ यौन शोषण के मामले में सरकारी गवाह रहे अखिल गुप्ता के परिजनों ने जान का खतरा बताकर एडीजी मेरठ जोन से सुरक्षा मांगी है। अखिल गुप्ता की 11 जनवरी 2015 में मुजफ्फरनगर के गीता एंकलेव में हत्या हो गई थी।
विज्ञापन
पढ़ें : SSP के सामने फूट-फूटकर रोई महिलाएं, कहा- हमें इंसाफ चाहिए
विज्ञापन
पुलिस ने मुताबिक अखिल गुप्ता के पिता नरेश गुप्ता बुधवार को एडीजी जोन प्रशांत कुमार से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटे अखिल की हत्या के मामले में गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है। अभी कोर्ट में चार्जशीट तक नहीं लगाई। एक हत्यारोपी गिरफ्तार जेल भेजा था। जबकि अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे है। नरेश गुप्ता का अंदेशा है कि बेटे की तरह कहीं उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। उन्होंने जान का खतरा बताकर एडीजी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एडीजी ने सुरक्षा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/