{"_id":"6ab29434a36c1f6bcb01edf4","slug":"son-dies-mother-injured-in-road-accident-in-parikshitgarh-meerut-news-c-73-1-mtd1002-108787-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परीक्षितगढ़ में हुए सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परीक्षितगढ़ में हुए सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां घायल
विज्ञापन
डॉक्टर को दिखाकर बाइक से लौट रहे, ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेसी
परीक्षितगढ़। नगर के बढ़ला सौंदत संपर्क मार्ग पर सोमवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन मेरठ के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने बाइक चालक बेटे को मृत घोषित कर दिया। मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव सौंदत निवासी जुबैर(18) बाइक द्वारा अपनी मां साहना के साथ परीक्षितगढ़ कस्बे में चिकित्सक के यहां पर आया था। मां का उपचार कराने के बाद वापस लौटते समय बाइक पर जैसे ही बढ़ला सौंदत संपर्क मार्ग के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही तेजगति से ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार मां और बेटा गंभीर घायल हो गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी।
परिजन आनन-फानन में घायलों को लेकर मेरठ के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जुबैर को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जुबैर गांव के ही स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था। वह अपने पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर और चालक की तलाश में पुलिस लगी है।-- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
परीक्षितगढ़। नगर के बढ़ला सौंदत संपर्क मार्ग पर सोमवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार मां-बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन मेरठ के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने बाइक चालक बेटे को मृत घोषित कर दिया। मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव सौंदत निवासी जुबैर(18) बाइक द्वारा अपनी मां साहना के साथ परीक्षितगढ़ कस्बे में चिकित्सक के यहां पर आया था। मां का उपचार कराने के बाद वापस लौटते समय बाइक पर जैसे ही बढ़ला सौंदत संपर्क मार्ग के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही तेजगति से ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार मां और बेटा गंभीर घायल हो गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
परिजन आनन-फानन में घायलों को लेकर मेरठ के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जुबैर को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जुबैर गांव के ही स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था। वह अपने पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर और चालक की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन