फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Son beats his father and sets fire to house for not giving money in Lisadi Gate of Meerut

बेटे की करतूत: खर्चे के लिए रुपये न देने पर पिता को जमकर पीटा, फिर घर में लगा दी आग, मचा हड़कंप

Fri, 12 Jan 2024 12:26 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jan 2024 12:26 AM IST
सार

Meerut News : खर्चे के लिए रुपये नहीं देने पर बेटे ने अपने पिता के साथ जमकर मारपीट कर दी। यही नहीं उसने घर में आग भी लगा दी, जिससे वहां हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Son beats his father and sets fire to house for not giving money in Lisadi Gate of Meerut
युवक ने आग लगाई। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में बेटे द्वारा पिता के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित यूसुफ ने बताया कि खर्चे के लिए रुपये नहीं देने पर बेटे शहजाद मारपीट की और घर में आग लगा दी। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी शहजाद को हिरासत में ले लिया है। वहीं, आसपास के लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया। पीड़ित पिता ने आरोपी बेटे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: कांग्रेस ने मेरठ से किया चुनावी शंखनाद, इमरान मसूद बोले- राम हमारे आराध्य, हम सब राम के वंशज

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अहमदनगर गली नंबर-16 निवासी यूसुफ ने बताया कि वह घर पर ही क्रिकेट के विकेट बनाने का कार्य करता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे बेटा शहजाद खर्चे के लिए रुपये मांगने लगा। यूसुफ ने बेटे को रुपये देने से इंकार किया तो आरोपी बेटे शहजाद ने पिता यूसुफ के साथ जमकर मारपीट कर दी। परिवार के लोगों ने किसी तरह शहजाद से यूसुफ को बचाया, तभी शहजाद मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंचा और आग लगा दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: Shamli News: ISI एजेंट कलीम का भाई तहसीम गिरफ्तार, फरार सदस्यों की तलाश जारी

उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed