फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Son and wife beat up mother and threw her out of the house

Meerut News: पत्नी संग बेटे ने मां को पीटकर घर से निकाला

Tue, 07 Oct 2025 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 09:13 PM IST
विज्ञापन
Son and wife beat up mother and threw her out of the house
सरूरपुर। गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी पीड़िता मुन्नी। संवाद
सरूरपर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी मुन्नी पत्नी जफर को उसके बेटे व पुत्रवधू ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। घायल अवस्था में थाने पहुंची पीड़िता को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता मुन्नी ने तहरीर में बताया कि उसका बेटा शादी के बाद से अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करता है। आरोप है कि मंगलवार को वह अपनी बेटी के साथ घर पर बैठी थी। इसी बीच बेटे की पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हो गई। बेटे ने पत्नी से मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसिसों ने किसी तरह से उसे बचाया। महिला अपनी बेटी के साथ घायल अवस्था में थाने पहुंची। पीड़िता ने आरोपी बेटे व उसकी पत्नी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed