फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Soil testing reveals micronutrient deficiency; soil health cards distributed to farmers.

Meerut News: मृदा परीक्षण में सूक्ष्म तत्वों की कमी, किसानों को बांटे मृदा स्वास्थ्य कार्ड

Fri, 26 Jun 2026 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Soil testing reveals micronutrient deficiency; soil health cards distributed to farmers.
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी में मृदा परीक्षण में सूक्ष्म तत्वों की कमी मिलने पर किसानों को बांट
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी परिसर में शुक्रवार को किसान गोष्ठी हुई। यह गोष्ठी गन्ने के खेतों की मिट्टी में सूक्ष्म पोषक तत्वों और जैविक कार्बन की कमी सामने आने के बाद आयोजित की गई। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिए गए और मिट्टी की उर्वरता सुधारने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

मिल प्रबंधन ने क्षेत्र के खेतों से मिट्टी के नमूने लिए थे। इन नमूनों को कृषि विज्ञान केंद्र, मुजफ्फरनगर की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट में जिंक, सल्फर, फास्फोरस, बोरॉन, नाइट्रोजन और जैविक कार्बन जैसे तत्वों की कमी मिली। कई खेतों में मिट्टी का पीएच स्तर भी संतुलित नहीं पाया गया। यूनिट हेड केपी सिंह ने आधुनिक गन्ना खेती पर जोर दिया। उन्होंने ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई को अधिक लाभकारी बताया।
विज्ञापन

किसानों को सलाह दी गई कि वे हरी खाद के लिए ढैंचा या सनई की बुवाई करें। लगभग 30 दिन बाद इसे खेत में ही पलट दें। इससे जैविक पदार्थ की मात्रा बढ़ेगी और मिट्टी की गुणवत्ता सुधरेगी। महाप्रबंधक (गन्ना) जयवीर सिंह ने ट्राइकोडर्मा और सूक्ष्म पोषक तत्व युक्त उर्वरकों के प्रयोग की अपील की। चीनी मिल समय-समय पर मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कराती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed