फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sodar station will be built for checking sound pollution in Meerut district

एक्सक्लूसिव: ध्वनि प्रदूषण जांचने को जिले में बनेगा सोडार स्टेशन, दिल्ली में होंगे पांच केंद्र

Fri, 19 Jul 2019 12:36 PM IST
कपिल kapil मोहित कुमार, अमर उजाला, मोदीपुरम, मेरठ
मोहित कुमार, अमर उजाला, मोदीपुरम, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Jul 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Sodar station will be built for checking sound pollution in Meerut district
क्षेत्रीय नियंत्रण बोर्ड कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

वातावरण में कितना ध्वनि प्रदूषण घुल रहा है और कितनी ऊंचाई तक है। इसका पता लगाने के लिए जल्द ही जिले में सोडार स्टेशन बनाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) ने एनपीएल (नेशनल फिजिकल लैबोरेटरी) को दी है। इसके लिए टीम सर्वे भी कर चुकी है। स्टेशन मोदीपुरम स्थित क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय पर बनाया जाएगा।

विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि सोडार स्टेशन के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण का हर लेवल का पता चल सकेगा। अभी तक यह जमीनी स्तर पर ही नापा जाता था। इस स्टेशन के लगने से हवा में कितनी ऊंचाई तक और किस लेवल का ध्वनि प्रदूषण हो रहा है, इसका पता चल सकेगा। सोडार स्टेशन बनाने के लिए एनपीएल की टीम क्षेत्रीय कार्यालय पर सर्वे भी कर चुकी है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। डॉ. योगेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है। वातावरण में इसका बढ़ना ठीक नहीं है। ध्वनि प्रदूषण से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


दिल्ली में होंगे पांच केंद्र 
ध्वनि प्रदूषण की जांच के लिए मेरठ और बुलंदशहर में एक-एक और दिल्ली में पांच केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों के शुरू होने के बाद अन्य केंद्रों में भी इन्हें बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ध्वनि प्रदूषण के दिन-रात के मानक 
कैटेगिरी               दिन    रात 
इंडस्ट्रियल एरिया    75     70 
कॉमर्शियल            65     55 
रेजीडेंटल              55     45   
साईलेंस जोन         50     40  


इस स्टेशन के स्थापित होने से हवा में कितनी ऊंचाई तक ध्वनि प्रदूषण है, इसका पता चल सकेगा। बढ़ते प्रदूषण को किस तरह से कम किया जाए, उस दिशा में काम किया जाएगा। स्टेशन को लगाने के लिए सर्वे हो गया है। इसे लगाने की जिम्मेदारी सीपीसीबी ने एनपीएल को दी है। - आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी

नोट- इन खबरों के बारे में आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed