फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   social media have major role in child crime

बाल अपराध में सोशल मीडिया की भी भूमिका

Mon, 10 Feb 2020 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
social media have major role in child crime
विधिक शिविर में सोशल मीडिया से सुरक्षा की जानकारी देते वक्ता। - फोटो : SARDANA
रोहटा(मेरठ)। कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन के तत्वावधान में रोहटा ब्लाक के उखलीना गांव में इंटरनेट, सोशल मीडिया सुरक्षा को लेकर विधिक कार्यशाला हुई। कार्यक्रम में अधिवक्ता अमन बंसल ने सोशल मीडिया के गुणों के साथ अवगुणों के बारे में बताते हुए कहा कि जितना हमको सोशल मीडिया के लाभ है उतने ही दोष है। इससे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है। वहीं, अधिवक्ता मोहम्मद सलीम ने कहा कि सोशल मीडिया बच्चों के साथ होने वाले अपराधों में अहम भूमिका निभाता है। कार्यशाला के दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याओं को रखा। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो, हमें घबराना नहीं चाहिए। वहीं, जिला समन्वयक निश्चल त्यागी ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोग बच्चों को अपने चंगुल में फंसा लेते है। जिसमें बच्चे बहक जाते हैं। कार्यक्रम में उखलीना और आलमगीरपुर के 70 लोगों ने प्रतिभाग किया। संचालन पुष्पेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान राहुल, जाकिर हुसैन, शाहनवाज, इमरान, टीटू, साहिल, मुस्कान, खुशी व रोशनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed