{"_id":"590c507d4f1c1b4a634431c3","slug":"so-the-leds-and-the-curtains-taken-from-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो इसलिए थाने से एलईडी और पर्दे ले गए थानेदार साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो इसलिए थाने से एलईडी और पर्दे ले गए थानेदार साहब
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 05 May 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
थाने से पर्दे और एलईडी ले गए इंस्पेक्टर
मेरठ में नौचंदी थाने में बृहस्पतिवार को उस समय बखेड़ा हो गया, जब नवागत थानेदार को पता चला कि पूर्व इंस्पेक्टर थाने के ऑफिस से पर्दे और एलईडी भी ले गये। इस दौरान सिपाही से लेकर दरोगा भी चुप रहे। यह मामला सीओ से लेकर एसएसपी तक पहुंच गया। बाद में पुलिस अफसर मामले को दबाने में लग गए।
विज्ञापन
सुरेंद्र कुमार राणा नौचंदी थाने में इंस्पेक्टर थे। बुधवार को एसएसपी ने ट्रांसफर होने पर इंस्पेक्टर को सहारनपुर के लिए रिलीव करने का आदेश जारी कर दिया। बताया गया है कि इंस्पेक्टर नौचंदी थाने में अपने ऑफिस में लगी एलईडी और पर्दे भी उतार ले गये। बृहस्पतिवार को एसओ उमेशचंद पचौरी नौचंदी थाने पहुंचे तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से ऑफिस में लगे पर्दे और एलईडी के बारे में पूछा। पता चला कि उन्हें इंस्पेक्टर साहब ले गये। यह सुनते ही पचौरी भड़क गये और स्टाफ से कहा कि क्या यह इंस्पेक्टर का घर का थाना है। एसओ ने पुलिसकर्मियों से पूछा कि यह सामान कहां से लाकर लगाया गया था, इसका कोई भी पुलिसकर्मी जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन