फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   snookar prtiyogita me akshay ne jita final mukabla

स्नूकर प्रतियोगिता में अक्षय ने जीता फाइनल मुकाबला

Fri, 14 Sep 2018 02:20 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 14 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
snookar prtiyogita me akshay ne jita final mukabla
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन
मेरठ। एलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में डॉ. बीएल अरोडा स्मृति में चल रही यूपी स्टेट ओपन रैंकिंग स्नूकर चैम्पियनशिप सीनियर के प्री क्वार्टर फाइनल में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में लखनऊ के अक्षय ने जीत हासिल की। बुधवार रात्री खेले गए पहले मुकाबले में इलाहबाद के विनायक अग्रवाल ने मेरठ के भाजेब को हराया, दूसरे मैच में आमिर रईस ने हिमांशु को तीसरे मैच में पारस ने निशिथ प्रकाश को मात दी। इसके बाद  खेले गए मुकाबले में अक्षय ने जितेंद्र को को शिकस्त दी। पांचवे मैच में अर्जुन भार्गव ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए विनायक अग्रवाल को और असर अबरार ने आमिर रईस को पराजित किया। बृहस्पतिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ के अक्षय ने असर को हराया। दूसरे मैच में अर्जुन भार्गव ने पारस को हराया। प्रतियोगिता का फाइनल  अनुज और अक्षय के बीच खेला गया। इस कड़े मुकाबले में अक्षय ने जीत हासिल कर अपने खिताब को बरकरार रखा। क्लब सचिव मुकेश गुप्ता, पूर्व सचिव वीके बंसल और सुरेश जैन ने विजेता खिलाड़ी को पुरस्कार दिया। डॉ. वीपी गर्ग, अवनिशा कपूर, सतीश गर्ग, भारत गुप्ता, अशोक, वाई चंद्रा, अजय राजपाल, डा सतीश प्रकाश और सचिव आनंद अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed