फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Smog visible in the morning, pollution level increased again

Meerut News: सुबह के समय दिखा स्मॉग, फिर बढ़ा प्रदूषण का स्तर

Mon, 23 Dec 2024 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Smog visible in the morning, pollution level increased again
मोदीपुरम। सुबह के समय स्मॉग का असर फिर से दिखाई दिया। शहर में 24 घंटे बाद ही प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। स्मॉग के चलते सुबह सूरज देर से दिखाई दे रहा है। भले ही अभी कोहरा कम हो, लेकिन स्मॉग परेशानी बढ़ा रहा है। शहर में रविवार को प्रदूषण का स्तर लाल श्रेणी में रहा। रविवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 225 दर्ज किया गया, जबकि, गंगानगर में 233, जयभीमनगर में 192, पल्लवपुरम में 249, बेगमपुल में 280 और दिल्ली रोड पर 310 एक्यूआई दर्ज किया गया। शहर के अन्य स्थानों पर भी प्रदूषण का स्तर काफी रहा।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस कारण मौसम में ठंडक रही। पिछले एक सप्ताह से दिन में धूप रहती है, लेकिन रात के समय मौसम सर्द हो रहा है और पाला भी पड़ रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी स्मॉग का असर बना रहेगा। संभावना है कि 27 दिसंबर से ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed