फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   smart city meerut

वाजपेयी बोले, मेरठ का नाम स्मार्ट सिटी के लिए तय

Fri, 02 Oct 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 02 Oct 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
smart city meerut

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि मेरठ को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस संबंध में फैसला कर लिया है। अब बस औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नौचंदी मैदान स्थित मंदिर में आयोजित प्रेसवार्ता में वाजपेयी ने कहा कि केंद्र सरकार मेरठ के साथ पूरा न्याय करेगी। जब दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से बात की गई थी, तो मेरठ को लेकर उन्होंने हामी भरी थी। बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू से वार्ता हुई। मैंने नायडू को पत्र देकर कहा कि मेरठ स्मार्ट सिटी का हकदार है।
विज्ञापन


पत्र में मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन का भी उल्लेख किया गया। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि मेरठ स्मार्ट सिटी में अवश्य शामिल होगा। वाजपेयी ने कहा कि अब स्मार्ट सिटी के संबंध में बनी कमेटी की बैठक होगी, तो मेरठ के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। नायडू से मिलने वालों में प्रदेश अध्यक्ष के साथ मेयर हरिकांत आहलूवालिया, विधायक रविंद्र भड़ाना, सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed