फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   smart cantt: thousand of potholes in the roads, roads have not been constructed in the residential area

ये स्मार्ट कैंट है जनाब: सड़कों में गड्ढे हजार, छह साल से नहीं हुआ रिहायशी क्षेत्र में मार्गों का निर्माण

Sat, 03 Sep 2022 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 03 Sep 2022 11:22 AM IST
सार

स्मार्ट कैंट में टूटी सड़कों पर लोग जोखिम में जान डालकर चलने को मजबूर हैं। व्यापारी नेता सचिन चौपड़ा का कहना है कि टूटी सड़कों पर चलने पर ग्राहक भी चोटिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
smart cantt: thousand of potholes in the roads, roads have not been constructed in the residential area
मेरठ में सड़कें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट कैंट में टूटी सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। छह वर्ष से छावनी के रिहायशी क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। संयुक्त व्यापार संघ ने सड़क निर्माण न होने पर अब आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के साथ छावनी के मनोनीत पार्षद डॉ. सतीश चंद्र शर्मा लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। बोर्ड अध्यक्ष बिग्रेडियर राजीव कुमार ने भी कांवड़ यात्रा से पूर्व कैंट में सड़क निर्माण और पेचवर्क कराने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


इस बीच लखनऊ मध्य कमान निदेशक ने भी कैंट क्षेत्र का निरीक्षण किया। तीन माह बीतने के बाद भी सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। सदर, लालकुर्ती, रजबन क्षेत्र में कोई भी ऐसी नहीं सड़क नहीं है, जिसमें गहरे गड्ढे न हों। सीवर के ढक्कन भी सही नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री एवं प्रवक्ता अमित बंसल का कहना है कि  कैंट में सड़क निर्माण को लेकर कैंट बोर्ड अधिकारियों को चुटकुले भी भेजे जा रहे हैं। जल्द ही अगर सड़क निर्माण नहीं हुआ संयुक्त व्यापार संघ अब आंदोलन के लिए विवश होगा।

यह भी पढ़ें: सीएम दौरा: आज बिजनौर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, इन खास वजहों से शहर में रहेंगे दो दिन, अफसरों ने डाला डेरा

smart cantt: thousand of potholes in the roads, roads have not been constructed in the residential area
मेरठ में सड़कें - फोटो : अमर उजाला

संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री अंकित मनु गुप्ता का कहना है कि दाल मंडी, ढोलकी मोहल्ला, सब्जी मंडी से लेकर आबूलेन फव्वारा चौक तक सड़क टूटी है और सीवर के ढक्कन भी ऊपर उठे हुए हैं। आए दिन स्कूली बच्चे, व्यापारी और अन्य लोग भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

व्यापारी नेता सचिन चौपड़ा का कहना है कि टूटी सड़कों पर चलने पर ग्राहक भी चोटिल हो रहे हैं। त्योहारी सीजन आरंभ होने वाला है ऐसे में सड़क निर्माण आवश्यक है।

शहर के 20 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
एनसीआरटीसी द्वारा कैंट में 55 करोड़ में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पैसे का प्रयोग सड़क निर्माण में होना चाहिए। इससे शहर के 20 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।  - बीना वाधवा, पूर्व उपाध्यक्ष, छावनी परिषद

चार करोड़ के निकाले टेंडर
रिहायशी क्षेत्र में पैचवर्क के लिए चार करोड़ रुपये का टेंडर निकाला जाएगा। इस संबंध में बोर्ड बैठक में भी चर्चा की जाएगी। बजट को लेकर कुछ समस्याएं हैं जिनके समाधान का प्रयास किया जा रहा है। पंच महोत्सव से पूर्व सड़कों पर पैचवर्क पूर्ण करा दिया जाएगा। - ज्योति कुमार, सीईओ, छावनी बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed