फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   'Slap incident' Mahapanchayat today following female student's murder; police on alert.

Meerut News: छात्रा हत्याकांड के बाद थप्पड़ कांड पर महापंचायत आज, पुलिस अलर्ट

Sat, 29 Aug 2026 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
'Slap incident' Mahapanchayat today following female student's murder; police on alert.
- न्याय की मांग को लेकर रवि गौतम का चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र निवासी अनुसूचित जाति की बीए की छात्रा का अपहरण कर उसके प्रेमी अंकुश चौधरी द्वारा हत्या किए जाने के बाद आठ जुलाई को परिजनों ने कलेक्ट्रेट के गेट पर युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम के साथ मिलकर आंदोलन किया था। तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय पर आंदोलनकारियों के साथ मारपीट करने के आरोपों को लेकर युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोर्चा खोल रखा है। वह दस दिन से चौधरी चरण सिंह पार्क पर धरने पर बैठे हैं। इसी मामले में रविवार आज कमिश्नरी पर महापंचायत है। महापंचायत को लेकर मेरठ पुलिस और खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है।

युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम ने बताया कि दलित समाज की बीए की छात्रा के मामले में वह परिजनों के साथ आठ जुलाई को कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर धरना दे रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय ने आंदोलनकारियों के साथ मारपीट की। राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में लेकर एसएसपी ने थप्पड़ मारे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और तूल पकड़ गया था। इसके बाद पुलिस ने रवि गौतम समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। जमानत पर बाहर आने के बाद से रवि गौतम ने तत्कालीन एसएसपी और एसपी देहात अभिजीत कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तत्कालीन दोनों पुलिस अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दोनों अधिकारियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि संवैधानिक तौर पर वह अपनी मांग का ज्ञापन दे सकते हैं। उनके द्वारा दिए गए ज्ञापन की जांच की जाएगी। महापंचायत को लेकर पुलिस तैनात रहेगी।

----------
- महापंचायत में आने वालों को किया जा रहा हाउस अरेस्ट
राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम ने बताया कि रविवार को होने वाली महापंचायत में आने वाले उनके साथियों को पुलिस हाउस अरेस्ट कर रही है। उनके अनुसार हापुड़ और बुलंदशहर में उनके समर्थकों को पुलिस ने महापंचायत शामिल होने के लिए आने नहीं दे रही है।


-भूख हड़ताल और पैदल मार्च निकालेंगे, मांगेंगे इच्छा मृत्यु
रवि गौतम ने कहा कि न्याय नहीं मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह भूख हड़ताल करेंगे। साथ ही दिल्ली तक पैदल मार्च निकालकर राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे। रविवार यानि आज प्रस्तावित महापंचायत में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस और खुफिया विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधिकारियों की नजर महापंचायत से जुड़े लोगों और संभावित भीड़ पर रहेगी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed