फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Skill development is essential along with education: Prof. Anita Rathi

शिक्षा के साथ कौशल विकास जरूरी : प्रो. अनीता राठी

Fri, 10 Apr 2026 06:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Skill development is essential along with education: Prof. Anita Rathi
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति 5.0 के तहत कॅरिअर एवं कौशल विकास विषय पर कार्यशाला की गई। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों के प्रति जागरूक करना रहा। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के साथ कौशल विकास भी जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की प्रभारी डॉ. ममता सिंह ने छात्राओं को विभिन्न विकल्पों, साक्षात्कार की तैयारी, रिज्यूमे लेखन और व्यक्तित्व विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालन डॉ. कविता गर्ग ने किया। कार्यक्रम में डॉ. वंदना भारद्वाज, डॉ. कुलज्योत्स्ना, डॉ. अंजू बाला राजपूत, डॉ. नीलम शर्मा और डॉ. शाजिया का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed